rashtriya news मोदी सरकार कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर अग्रसर -चिटनिस- सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान - महिला मोर्चा द्वारा 40 से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मोदी सरकार कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर अग्रसर -चिटनिस- सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान - महिला मोर्चा द्वारा 40 से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर महिला मोर्चा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का शॉल श्रीफल और पुष्प मालाएं पहनाकर अभिनन्दन किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई, बिस्किट व खिलौने वितरित किए गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि पोषण अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा द्वारा 40 से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती उमा कपूर एवं श्रीमती सुधा चौकसे द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का जनप्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा ने स्वागत किया। गर्भवती महिलाओ और बच्चो को पोषण आहार वितरित किया।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के सुंदर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 2 में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का अभिनन्दन किया। इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने कहा मोदी सरकार कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को 10 हजार करोड़ रूपये की सीधी मदद दी गई साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह किया गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटिल शिकारपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 3 में पहुंची। श्रीमती पाटिल ने कहा आंगनबाड़ी एक ऐसा माध्यम है जिसमें प्रत्येक घर की सभी जानकारी रखी जाती है। घर की आवश्यकता से लेकर पोषण तक की जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र में सूचीबद्ध होती है। टीकाकरण आदि योजना आंगनबाड़ी के माध्यम से चलायी जाती है। 
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा कि आंगनवाड़ी की बहनों का कार्य महत्वपूर्ण है। पहले वह अपने घर का दायित्व संभालती है उसके बाद आंगनबाड़ी का दायित्व। इस दोहरे दायित्व को संभालना अपने आप में एक श्रेष्ठ प्रबंधक का गुण है।
कार्यक्रम में  पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, जगदीश कपूर, मनोज तारवाला, राजेश चौहान, आनंद पाटीदार, विपुल कानगो, रवि गावडे, विनोदराव पाटिल,  महिला मोर्चा महामंत्री प्रगति सिरपुरकर, शिखा विजयवर्गीय, उमा कपूर, करुणा भट्ट, नीता तारवाला, जयश्री पाटीदार, कविता मोरे, सावित्री बत्रा, रत्ना बारी, संध्या कदवाने, साधना पवार, नीमा पीलिया, योगिता भांडे, महामंत्री माधवी सोनवणे,प्रियंका पाटील, उपाध्यक्ष आशा श्रीवास्तव,मिना भोसले, नम्रता मालगुजार, अर्चना पाटिल दरयापुर, आशा केथवास, ललिता रामदास, सरोज मंगल सहित अन्य मौजूद रही। 

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.