A description of my image rashtriya news सांसद श्री पाटिल जी ने कहा कि 22 वर्षो से आशीर्वाद मिल रहा है,धन्यवाद फोफनार को - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सांसद श्री पाटिल जी ने कहा कि 22 वर्षो से आशीर्वाद मिल रहा है,धन्यवाद फोफनार को

.बुरहानपुर/खंडवा लोकसभा के सांसद निर्वाचित होने के बाद फोफनार के समस्त कार्यकर्तायों द्वारा सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटिल का ग्राम आगमन पर जंगी स्वागत किया गया,जिला पंचायत के अध्यक्ष रहते हुए जो पुलिया बनाया था,उसी पुलिया के पार से सांसद श्री पाटिल जी को गाजे बाजे एवम ढोल ताशे के साथ ग्राम से घुमाते हुए स्वागत स्थल ले गए। अपने स्वागत उध्बोधन मे बोलते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वरजी पाटिल ने कहा कि, मै फोफनार वासियों को धन्यवाद देता हूं कि, पिछले 22 वर्षों से आपका आशीर्वाद मिल रहा है, यदि आप मुझे जिला पंचायत का अध्यक्ष नही बनाते तो आज मैं सांसद के रूप मे आपके सामने नही खड़ा होता।आपका एवम स्व.नंदू भैया जी के आशीर्वाद मुझे मिला है। चुनाव जब तक चुनाव नही होता तब तक राजनीतिक विरोधी होते है,  चुनाव खत्म होने के बाद राजनैतिक दुष्ट्रिकोन बदल जाते हैं, मेरे पास कोई जात पात नही चलती ,कोई भी राजनेतिक व्यक्ति  देख कर काम नही होता हैं, मेरे पास जो भी आता है,उसका मैं काम करता हु।सांसद श्री पाटिल जी ने आगे कहा कि,फोफनार की नदी पार करने मे ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती थी,ग्रामवासियो की केवल एक ही मांग यही कि, पुलिया चाहिए।उस समय की कांग्रेस सरकार के पास पैसा नही था, जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए रात दिन दो दो शिफ्टों मे काम कर इस पुलिया का मजबूत निर्माण किया जो आज भी चल रहा है,जिसका स्व.नंदू भैयाजी के हाथ से उद्धघाटन किया था। सांसद श्री पाटिल जी ने आगे बताया कि, मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल मे 70 लाख रुपये स्वीकृत करा कर लाये तब मोहना का पुलिया दिखाई दे रहा है। भाजपा एवम हमारे नेताओ का एक ही लक्ष्य होता है, कि विकास कैसे हो ,साथियों हमने वह समय भी देखा है,जब घरों मे कार्यक्रम हो तो जनरेटर लाना पड़ता था। आज लगातार बिजली मिल रही है। भाजपा की सरकार बिना ब्याज के कर्ज दे रही है।  किसानों को चाहे वह बड़ा हो या छोटा उसे किसान सन्मान राशि केंद्र व राज्य सरकार दे रही है।  सांसद श्री पाटिल जी ने कहा केंद्र एवम राज्य सरकार का अब अगला कदम है,कि हर किसान के खेत तक पानी पहुचे,इसके लिए व्यापक पैमाने पर पानी रोको अभियान के तहत 50 तालाबो का निर्माण होने से जल स्तर बढ़ा है,भविष्य मे ओर अधिक तालाबो का निर्माण होंगे जिससे जल स्तर बढ़ेंगे। सांसद ने आगे बताया कि, मैंने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र जी मोदी से मिलकर ताप्ती मेघा रिचार्ज परियोजना को शुरू करने की अपील की है, उनकी भेट से प्रतीत होता है कि, इस योजना को शीघ्र अनुमती मिल सकती है।अंत मे सांसद श्री पाटिल जी ने फिर से फोफनार वासियों का आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व सांसद जी का लड्डूओ से तुलादान किया गया।   कार्यक्रम को पूर्व महापौर अनिलजी भोसले,पूर्व विधायक रामदास जी काका,पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज जी तारवाला एवम भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जी लधवे ने भी स्वागत सभा को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन नीतिन जी महाजन ने किया तो फोफनार मे भाजपा को खड़ा करने वाले अशोक जी जैन की अध्यक्षता मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.