rashtriya news 12 वी कक्षा आर्ट विषय टाॅपर हिमांशी प्रजापति का पालक महासंघ ने किया स्वागत - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

12 वी कक्षा आर्ट विषय टाॅपर हिमांशी प्रजापति का पालक महासंघ ने किया स्वागत

बुरहानपुर। जिले का एक मात्र उत्कृष्ठ रिजल्ट देने वाला सावित्री बाई कन्या शाला सरकारी स्कुल आज फिर जिले मे चर्चा मे रहा। कारण था सिमीत संसाधनो और बिना कोचिंग के यहा के विद्यार्थी अव्वल नम्बर लाकर टाॅप कर रहे है। आज कन्या शाला की हिमांशी किशोर प्रजापति ने 12 वी कक्षा में 500 में से 459 अंक प्राप्त कर बुरहानपुर जिले में आर्ट विषय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर पालक महासंघ सदस्यो ने स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की। छात्रा के शिक्षक मनीषा भावसार,सरिता पाॅल और सुषमा पांडे के साथ निधी कोरी का संस्था जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने सम्मान करते हुए कहा आप जैसे शिक्षको पर हमे गर्व है आपकी मेहनत से इस बालीका ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। इस तरह के सरकारी स्कुलो से श्रेष्ठ परिक्षा परिणाम आने पर पालको का रुझान निजी स्कुलो से सरकारी स्कुलो की और होंगा। पालक किशोर प्रजापति और माता का मराठा सेवा संघ जिलाध्यक्ष आशिष भगत ने स्वागत करते हुए कहा आप एक गरिब और सामान्य परिवार से होने के बावजुद बालिका को पढने दे रहे यह महीला शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत बडी उपलब्धी है। शाला प्राचार्य नीना गुप्ता का स्वागत फुलमाला पहनाकर जनप्रतिनीधी और क्षेत्र की पुर्व पार्षद सरिता भगत ने किया। वही विधुत मंडल के सदस्य धर्मेंद्र सोनी ने अपनी बात रखते हुए संक्षिप्त शब्दो मे कहा हमे नाज हमारी बेटीयो पर। इस अवसर पर भाऊ फाउंडेशन के संथापक अध्यक्ष संजय चौधरी और साथी उपस्थीत थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.