rashtriya news होली से पहले उड़ा गुलाल- भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर महिला मोर्चा ने जमकर खेला गुलाल एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

होली से पहले उड़ा गुलाल- भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर महिला मोर्चा ने जमकर खेला गुलाल एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई

बुरहानपुर। भारतीय महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेत्रियों ने जमकर गुलाल खेला। होली से पहले ही गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व के साथ पार्टी की जीत की बधाई दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में महिला की मोर्चा की जिला मंत्री मोहिनी शहाणे के निवास पर शुक्रवार सुबह महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि जमा हुई। इस दौरान मोहिनी शहाणे ने कहा 4 राज्यो मे भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिला है यह विकास और राष्ट्रवाद की जीत हुई है। उत्तरप्रदेश जैसे राज्य में परिवारवाद पर राष्ट्रवाद हावी हुआ है। बेहतर कानून व्यवस्था और विकास ने भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। यह हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देश के विकास का ही परिणाम है कि पार्टी को लगातार हर राज्य से विजयश्री मिल रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चार राज्यों में ऐतिहासिक वोट मिले। इसलिए आज महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाया गया। 
उड़ाया गुलाल, खिलाइ मिठाई
जिला महामंत्री प्रगति सिरपुरकर ने कहा इस दौरान महिला मोर्चा ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार और अभूतपूर्व सफलता ऐतिहासिक और प्रत्येक कार्यकर्ता को गौरवान्वित करने वाली है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जनता की नजरों में सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि जनता का विश्वास और श्रद्धा के केन्द्र है। 
जश्न के दौरान पूजा नागडा, वीणा गुलईकर, अर्चना शर्मा, माधवी सोनवणे, आशा उपारिया, ज्योति गौर, रागिनी बघेल, हेमा पांडे, रचना परिहार, हीना भोजवानी, रश्मि अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। 

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)
.....

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.