rashtriya news नववर्ष गुड़ी पड़वा- हिन्दू उत्सव समिति मनाएगी घर घर भगवा, हर घर भगवा अभियान -मनोज लधवे- जिले में 50 हजार घरों में लगाएंगे भगवा झंडे-21 मार्च को गणपति मंदिर से साधु संतों द्वारा की जाएगी अभियान की शुरूआत, 2 अप्रैल तक चलेगा - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नववर्ष गुड़ी पड़वा- हिन्दू उत्सव समिति मनाएगी घर घर भगवा, हर घर भगवा अभियान -मनोज लधवे- जिले में 50 हजार घरों में लगाएंगे भगवा झंडे-21 मार्च को गणपति मंदिर से साधु संतों द्वारा की जाएगी अभियान की शुरूआत, 2 अप्रैल तक चलेगा

बुरहानपुर। हिन्दू समाज के नववर्ष गुड़ी पड़वा को इस बार नए तरीके से मनाया जाएगा। इस साल गुड़ी पड़वा पर शहर के करीब 50 हजार हिन्दू परिवारों के घरों में भगवा झंडे नजर आएंगे। 
हिन्दू उत्सव समिति संयोजक मनोज लधवे ने बताया 21 मार्च से घर घर भगवा, हर घर भगवा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 50 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरूआत 21 मार्च को गणपति मंदिर से सायं 5 बजे होगी जहां साधु संत अभियान की शुरूआत करेंगे। जिसके तहत गणपति मंदिर में भगवा झंडा लगाया जाएगा। इसके बाद शहर में गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा।
*यह करेंगे आव्हान-*
- अपने परिवार के साथ नववर्ष मनाएं। घर की छत पर भगवा ध्वज लगाएं। सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। घर के आंगन में रंगोली बनाएं।
- इस अवसर पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों को प्रत्यक्ष व सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दें। संध्या काल में दीपक जलाएं, घर को प्रकाशमय करें। मोहल्ले में उत्सव का वातावरण उत्पन्न कर हिन्दू नववर्ष का स्वागत करें। 
*नववर्ष का पौराणिक महत्व-*
- ब्रम्ह पुराण के अनुसार ब्रम्हा द्वारा सृष्टि का सृजन। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक। मां दुर्गा की उपासना की नवरात्र व्रत का प्रारंभ। युगाब्ध युधिष्ठिर संवत का आरंभ तथा उनका राज्याभिषेक। 
- शालिवाहन शक संवत का प्रारंभ। महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना का दिवस। 
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन।
-सिख परंपरा के द्वितीय गुरू श्री अंगद देव जी का जन्म दिवस। सिंध प्रांत के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरूणावतार संत झूलेलाल का प्रकट दिवस। 
......

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.