A description of my image rashtriya news 17 मार्च को बुरहानपुर में होगा नाट्य 'द प्लैन' का मंचन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

17 मार्च को बुरहानपुर में होगा नाट्य 'द प्लैन' का मंचन

बुरहानपुर। गुरुवार 17 मार्च 2022 को शाम 4.30 बजे से इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम में संस्कार भारती पश्चिम प्रांत द्वारा निर्मित 'द प्लैन' का नाट्य मंचन होगा। मराठी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद एवं संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा आयोजित इस नाट्य में नवयुवकों में देशभक्ति की प्रेरणा व वीर वृत्ति का निर्माण होगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव महाजन ने बताया कि यह नाटक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महाराष्ट्र में घटित दो महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है।एक डब्ल्यू.सी. रैंड का वध और दूसरी जैक्सन के वध की है। युवा स्वतंत्रता सेनानी चाफेकर बंधु, महादेव रानडे, अनंत कान्हेरे, कृष्णा कर्वे और विनायक देशपांडे जिन्होंने यह वध किए और ख़ुशी-ख़ुशी अपने देश के लिए अपना बलिदान दिया, के संबंध में प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों द्वारा किया गया यह यशस्वी वध है। लेकिन इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए क्रांतिकारियों ने कैसा नियोजन किया था। कौनसी प्रेरणा थी कि जिससे प्रेरित होकर मातृभूमि के लिए इन्होंने बलिदान दिया इसका इतिहास 'द प्लैन' में मंचित किया जाएगा। एक ही घर के तीन चिराग अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष में हंसते-हंसते बलिदान हो गए, ऐसे माटी के वीर सपूतों की गाथा देखने एवं अनुभव करने हेतु अवश्य पधारे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.