rashtriya news सांसद श्री.पाटिल जी ने गाडगे जी महाराज की जयंती पर किया नमन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

सांसद श्री.पाटिल जी ने गाडगे जी महाराज की जयंती पर किया नमन

बुरहानपुर प्रवास पर रहते शिकारपुरा थाने के पास स्थित संत गाडगे महाराज जी के मंदिर पहुंचकर सर्वप्रथम महाराज जी की 146 वी जयंती के उपलक्ष्य मे  पहले स्थापित महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने कहा कि,भाजपा द्वारा पिछड़ा मोर्चा को यह जवाबदारी दी है, कि वे इसे महान संतों को पूर्ण सम्मान देकर कार्यक्रम कर  उनका आशीर्वाद प्राप्त करे,उसी कड़ी मे यह कार्यक्रम किया जा रहा है। सांसद श्री.पाटिल जी ने आगे कहा कि,   देश मे सर्वप्रथम सफाई अभियान का शंख नाद किया था। महाराज जी ने जब  सड़क  रास्ते के किनारे जब शौच करते थे, तो उन्होंने स्वयं उसकी सफाई करना प्रारंभ किया था। बहुत विरोध होने के बावजूद भी महाराज जी ने अपने कदम पीछे नहीं हुए।अपनी समाजसेवा जारी रखा। संत  गाडगे महाराज जी द्वारा वर्षो पूर्व जारी सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी ने उसे आगे बढ़ाया है।  महाराज ने समाज को , प्रांत एवम् देश को मार्गदर्शन देकर समाज को दिशा देने का कार्यकिया। देश ऐसे ही महान संतों के कारण ही आज हम एक जाजम पर बैठ रहे हैं। वर्तमान समय मे अब हमे सारे समाज को एकत्रित होकर आगे बढ़कर विकास करना होंगा।  रजक समाज के बुरहानपुर जिले का अध्यक्ष श्री.श्रीराम जी राऊत ने सांसद श्री पाटिल जी का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के नागरिक को के साथ पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी  संख्या अनुयाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.