rashtriya news समर्पण निधि संग्रह अभियान भी सफलता की ऊचाईयां छुएगा- भाजपा की जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

समर्पण निधि संग्रह अभियान भी सफलता की ऊचाईयां छुएगा- भाजपा की जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह वर्ष श्रद्धेय स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष संगठन पर्व के तहत मनाया जा रहा है। बूथ विस्तारक अभियान की एतिहासिक सफलता के बाद 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की पूण्यतिथि से समर्पण निधि संग्रह अभियान प्रारंभ हुआ है। प्रदेश संगठन द्वारा मिले लक्ष्य को हमें दुगनी उर्जा के साथ निर्धारित समय से पहले प्राप्त करना है।
यह बात शनिवार को समर्पण निधि अभियान के संबंध में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहीं। उन्होंने कहा श्रद्धेय ठाकरेजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के सशक्तीकरण के लिए दिया। उनके जन्मशताब्दी वर्ष में प्रदेश संगठन ने अपने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए बूथ विस्तारक अभियान हाथ में लिया था, जो आशा से अधिक सफल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 1 से 15 मार्च तक चलने वाला समर्पण निधि का विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह ही सफलता की ऊचाईयां छुएगा। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गाँधी, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर, समर्पण अभियान के जिला संयोजक विजय गुप्ता,  पूर्व महापौर अनिलभाऊ भोसले, लक्ष्मण महाजन, रतिलाल चिलात्रे, योगेश्वर पाटिल भी मंचासीन रहे। 
*ठाकरेजी की परिकल्पना अनुरूप संगठन को आत्मनिर्भर बनाना है -लधवे*
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की लगन और प्रतिबद्धता के कारण ही जिले के बूथों का डीजिटाइजेशन हो पाया है। बूथ विस्तारक अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार की ऊर्जा के साथ काम किया उसे समर्पण निधि अभियान में भी बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। श्रद्धेय ठाकरे जी ने आजीवन सहयोग निधि की परिकल्पना दी थी। हमें समर्पण निधि अभियान को सफल बनाकर स्व. ठाकरे जी की भावनाओं के अनुरूप संगठन को आत्मनिर्भर बनाना है।
*"समर्पण निधि" पार्टी को स्वाबलंबी बनाने का अभियान -गाँधी*
जिला संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गाँधी ने कहा हमारा बूथ विस्तारक अभियान हो या फिर कोई अभियान हो, हमारा संगठन जितना मजबूत होगा, उतना लाभ पार्टी को आने वाले समय में मिलने वाला है। समर्पण निधि अभियान पार्टी को स्वाबलंबी बनाने का अभियान है, लेकिन समर्पण निधि जुटाने का काम हमें पार्टी के संस्कारों को सुरक्षित रखते हुए करना है। हमें इस बात को समर्पण निधि अभियान के दौरान भी याद रखना है। बैठक में श्री गाँधी ने संगठन को करने के लिए कई सुझाव दिए।
*संगठन की ताकत हमारे कार्यकर्ता -सांसद पाटिल*
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि हमारे संगठन की ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। जो काम हमारे कार्यकर्ता कर सकते हैं वो काम अन्य दलों के कार्यकर्ता नहीं कर सकते। बूथ विस्तारक अभियान इसका उदाहरण है। अब हमें समर्पण निधि संग्रह अभियान में पूरी ताकत से जुटकर सफल बनाकर दिखाना है। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के लिए काम करना हमारा दायित्व है। 
इस दौरान युवराज महाजन, राजेंद्र जोशी, प्रदीप जाधव, अरुण पाटिल, मनोज तारवाला, राजेश चौहान, हर्षवर्धनसिंह चौहान, जिले के सभी मोर्चे के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ. मनोज माने ने किया। आभार लक्ष्मण महाजन ने माना।

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.