rashtriya news हर खेत को पानी की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिसबख्खारी तालाब और तारापाटी बैराज निर्माण हेतु 12 करोड़ 32 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

हर खेत को पानी की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिसबख्खारी तालाब और तारापाटी बैराज निर्माण हेतु 12 करोड़ 32 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

बुरहानपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत् प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर विधानसभा की दो लघु परियोजनाओं के निर्माण हेतु 12 करोड़ 32 लाख 39 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति हुई है। इसमें ग्राम बख्खारी में बख्खारी तालाब योजना निर्माण हेतु 7 करोड़ 37 लाख 81 हजार रूपए तथा एवं ग्राम तारापाटी में तारापाटी बैराज निर्माण हेतु 4 करोड़ 94 लाख 58 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। 
लघु परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने पर श्रीमती चिटनिस ने कहा कि उक्त परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए वर्षों से प्रयासरत रही हूं। 15 माह की कांग्रेस की सरकार आने के कारण इस परियोजना में अनावश्यक विलंब हुआ है। नवनिर्वाचित सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी प्रयास किए। परियोजना की स्वीकृति हेतु श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जल परियोजना की स्वीकृति हर खेत को पानी की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम है। उन्होंने बताया कि बख्खारी तालाब निर्माण से 260 हेक्टेयर भूमि सिंचित होकर ग्राम बख्खारी सहित आसपास के ग्रामों को लाभ मिल सकेगा। इसी प्रकार तारापाटी बैराज निर्माण से 290 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेंगी। इस बैराज निर्माण से ग्राम तारापाटी सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों-ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि दोनो सिंचाई परियोजना निर्माण से कुल 550 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा आसपास के क्षेत्र मंे भू-जल स्तर बढ़ेगा। जिससे किसानों की स्थिति मजबूत होगी। तारापाटी बैराज एवं बख्खारी तालाब योजना की निर्माण हेतु जल्द ही निविदा जारी होकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

दिनांक:- 10 फरवरी 2022
01

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.