rashtriya news संगठन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर जुटे कार्यकर्ता -सबनानी- भाजपा का "समर्पण निधि संग्रह" अभियान 11 फरवरी से - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

संगठन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर जुटे कार्यकर्ता -सबनानी- भाजपा का "समर्पण निधि संग्रह" अभियान 11 फरवरी से

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय स्व. श्री कुशाभाऊजी ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से "समर्पण निधि संग्रह" अभियान प्रारंभ किया जाएगा। संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को जूटना है। 
ये बात भाजपा प्रदेश महामन्त्री एवं इंदौर सम्भाग प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने भाजपा कार्यालय अटल कुंज पर आयोजित कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण निधि अभियान का शुभारम्भ होगा। श्री सबनानी ने कहा कि राष्ट्र चिन्तक एकात्म मानव दर्शन के प्रणेयता पं. दीनदयाल जी को प्रत्येक कार्यकर्ता श्रद्धा सुमन अर्पित करेगा। यह वर्ष श्रद्धेय कुषाभाऊ ठाकरेजी का जन्मशताब्दी वर्ष है। समर्पण निधि संग्रह अभियान को सफल बनाकर कार्यकर्ता श्रद्धेय ठाकरे जी को भी श्रद्धान्जलि अर्पित करेगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक योजना एक महती योजना थी। जो अब पूरे देश में क्रियान्वित की जाएँगी। इस अभियान में बुरहानपुर जिले ने भी प्रदेश में अच्छा स्थान हासिल किया है। अब हमें आगामी 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाली समर्पण निधि संग्रह अभियान में महती जिम्मेदारी निभाना है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले को जो लक्ष्य मिलेंगा उससे बढकर काम करने का प्रयास किया जायेंगा।
श्री लधवे ने कहा पार्टी पूरी पारदर्शिता और सूचिता के साथ अपने दैनिक कार्यो के संचालन के लिए समर्पण निधि अभियान चलाती है। जिसके द्वारा अपने कार्यकर्ताओ और हितचिन्तको से संग्रह कर पार्टी के कार्यक्रमो को आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समर्पण निधि अभियान की शुरुआत श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने की थी। जिसको पूरे देश के संगठन ने स्वीकार किया और यह अभियान भाजपा द्वारा समूचे भारत मे चलाया जाने लगा। 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के तहत कार्यकर्ता इन दिनो प्रत्येक मतदान केन्द्र तक पहुचकर संगठन के सुदृढ़ीकरण के कार्य में जुटा है। उसी के साथ-साथ अब समर्पण निधि अभियान के कार्यक्रमो को भी आगे बढ़ाना है। सभी कार्यकर्ता अपनी सामूहिक शक्ति के आधार पर इस अभियान को भी पूरा करने मे अपना योगदान देंगे।
बैठक में पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, म.प्र. विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, मनोज तारवाला, महामंत्री रतिलाल चिलात्रे, डॉ. मनोज माने, लक्ष्मण महाजन, राजू जोशी, दिलीप श्रॉफ, युवराज महाजन, योगेश्वर पाटिल, गजेन्द्र पाटिल, रवि गावड़े, विपुल कानगो, आनंद पाटीदार, राजू पाटीदार, जगदीश कपूर, ईश्वर चौहान, सभी मोर्चो के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन लक्ष्मण महाजन ने किया।

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.