A description of my image rashtriya news बूथ विस्तारक योजना: लोकमान्य तिलक मंडल की बैठक में सुश्री मंजू दादू ने कहा-भाजपा सरकार सदैव जनता के बीच में कार्य करती है - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

बूथ विस्तारक योजना: लोकमान्य तिलक मंडल की बैठक में सुश्री मंजू दादू ने कहा-भाजपा सरकार सदैव जनता के बीच में कार्य करती है


बुरहानपुर। बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत सभी बूथों पर विस्तार का कार्य जारी है। सभी कार्यकर्ता बूथ समिति, पन्ना समिति बनाएं एवं प्रत्येक कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सदैव जनता के बीच में कार्य करती है और जनता के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करती है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस संगठन से सभी को जोड़ना चाहिए। जिससे हम अपने गांव के साथ विधानसभा, जिला, प्रदेश और देश को मजबूत बनाने में योगदान करें।
यह बात म.प्र. राज्य विपणन संघ की उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू ने लोकमान्य तिलक मंडल के शिकारपुरा शक्ति केंद्र पर बूथ क्रमांक 76, 77 और 78 पर बूथ विस्तारक प्रभारी, पन्ना पेज प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ विस्तारक योजना संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास है। मंडल अध्यक्ष अमित वारुड़े ने कहा कि स्वावलंबी मंडल व सक्षम बूथ हमारा लक्ष्य है। श्रद्धेय स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे ने अपनी कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घ अनुभव से संगठन का विस्तार एवं समयदान करते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक पूरी पीढ़ी तैयार की है। उनसे प्रेरणा लेते हुए सभी कार्यकर्ता मिल-जुलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर श्रीराम राउत हेमंत महाजन, नितेश चौहान, भरत इंगले, बूथ अध्यक्ष अजय रामबोले आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने शाहपुर मंडल के ग्राम इच्छापुर, दापोरा में बूथ विस्तारक अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत निश्चित तौर पर बढ़ेगा। साथ ही बूथ पर निवासरत मतदाताओं से परिचय बढेगा जो पार्टी की विचारधारा से अवगत होकर भाजपा से जुड़ेगा।
*प्रत्येक बूथ आत्मनिर्भर डिजिटलाइज हो*
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष "संगठन पर्व" के तहत आयोजित बूथ विस्तारक योजना बुरहानपुर विधानसभा के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल के वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 138 पर बूथ समिति अध्यक्ष मनोहर बोरवले के निवास पर जाकर परिवारजनों से चाय पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मतदान केंद्रों पर बूथ समिति अध्यक्ष एवं ऐप संचालकों को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता तैयार करना है और ऐप के माध्यम से उन सभी समिति सदस्यों को डिजिटलाइज करके लक्ष्य को पूर्ण करना है जिससे पार्टी का विस्तार हो और प्रत्येक बूथ आत्मनिर्भर डिजिटलाइज हो।
*कमल पुष्प अभियान: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात*
संगठन के प्रति हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का समर्पणभाव नये कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
आज बुरहानपुर विधानसभा के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल के वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 138 पर कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बाबुलाल वकारे जी, श्री गणेश सोनवणे जी से मुलाकात की।
शनिवार को बूथ विस्तारक योजना के तहत ग्राम सिवल के बूथ क्रमांक 105 में बुरहानपुर जिला संगठन प्रभारी इकबालसिंह गाँधी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ संयोजक मनोज महाजन, सह संयोजक पवन पाटिल, बूथ विस्तारक मुकुंदा चौधरी, एप विस्तारक रामसिंगजी, बूथ अध्यक्ष अक्षय पाटिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.