A description of my image rashtriya news देडतलाई सहित पूरे क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा परोसी जा रही अवैध शराब - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

देडतलाई सहित पूरे क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा परोसी जा रही अवैध शराब


बुरहानपुर जिले के खकनार थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम देड़तलाई सहित आस-पास के क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा बड़ी तेजी से फल फूल रहा है।ठेकेदार द्वारा गरीब आदिवासियों की गाड़ी कमाई पर हाथ साफ किया जा रहा है।  


देड़तलाई क्षेत्र में ठेकेदार के लोग बड़ी बड़ी गाड़ियों से ढाबा एवं पान गुमटीओ पर अवैध शराब देकर जाते हैं। देड़तलाई क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य इलाका होने के कारण  आदिवासी शराब की लत लगाई जा रही है। जबकि क्षेत्र में शेखपुरा की एक मात्र देशी शराब दुकान ही शाशन द्वारा मान्यता प्राप्त है।

 लेकिन बावजूद इसके पूरे क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामो में अवैध शराब परोसी जा रही है।और ये सब पुलिस की नाक के नीचे ही हो रहा है। परन्तु शासन प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना हुवा है। सुगबुगाहट तो ये है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों को बड़े नेताओं के संरक्षण प्राप्त है।




 *देड़तलाई से मुजफ्फर शाह की रिपोर्ट*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.