प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए भाजपा नेता
बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरूवार को वर्चुअली आयोजित हुई। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक सुमित्रादेवी कासडेकर, जिला प्रभारी व महामंत्री मनोज माने शामिल हुए। बैठक के प्रारंभ में सभी सदस्यों का पंजीयन कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बैठक का प्रारंभ वन्दे मातरम गान के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। अध्यक्षता मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की। चार सत्रों में संपन्न हुई इस बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, मप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं, वैक्सीनेशन आदि पर चर्चा की गई। बैठक को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी संबोधित किया।
....
कोई टिप्पणी नहीं