कांग्रेस के शासन में किसानों की जब्त होती थी मोटर
मांधाता विधानसभा क्षेत्र के भोगांवा में भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे कांग्रेसी नेता ने अपनी पार्टी का बचाव किया। इस पर कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
जानकारी के मुताबिक भोगांवा में सेवा सहकारी समिति द्वारा किसानों को राहत राशि प्रमाण पत्र वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मंच पर विधायक नारायण पटेल, नरेंद्रसिंह तोमर, सूरजपाल सिंह सोलंकी, श्यामसिंह मौर्य, देवीकिशन चौधरी मंचासीन थे। भाजपा नेता चौधरी ने कांग्रेसी नेता रामकिशन सामरिया को मंच पर बुलाकर बिठाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्यामसिंह मौर्य ने कहा कांग्रेस के शासन कॉल में कर्ज नहीं चुकाने पर सोसायटी वाले किसानों के घर का समान, मोटर व भैंस भी जब्त कर लेते थे। भाजपा के शासन में ऐसा नहीं होता है। सीएम शिवराजसिंह चौहान की पहल पर किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज दिया जा रहा है। मौर्य की बात का नरेंद्रसिह तोमर ने भी समर्थन किया। वहीं जब कांग्रेस नेता सामरिया को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने मंच से भाजपा के नेताओं के लगाए आरोपों खारिज करते हुए कहा हमारे (कांग्रेस के) कार्यकाल में किसानों को सबकुछ फ्री दिया गया। कांग्रेस के कार्यकाल में कोई घटना नहीं हुई। इसपर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हंगामा कर दिया। जिसके बाद समरिया को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। कांग्रेस नेता के बचाव पर भाजपा नेता रविंद्र शिवहरे ने चैलेंज किया कि किसानों के मुद्दों पर कोई भी कांग्रेसी नेता आकर हमसे डिबेट कर सकता है। माहौल को गर्म होता देख समापन के साथ ही समरिया वहां से चले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/farmers-used-to-confiscate-motor-under-congress-rule-128108135.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं