A description of my image rashtriya news कमिश्नर ने परियोजना अधिकारी सचिन गुप्ता को निलंबित किया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कमिश्नर ने परियोजना अधिकारी सचिन गुप्ता को निलंबित किया

संभाग के कमिश्नर मुकेश कुमार शुक्ला ने छतरपुर जिला पंचायत के प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं तत्कालीन जनपद सीईओ पृथ्वीपुर सचिन गुप्ता को मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों में की गई अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कमिश्नर शुक्ला द्वारा यह कार्रवाई कलेक्टर निवाड़ी के प्रस्ताव पर की गई है।

सचिन गुप्ता द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसकी जांच की गई, जांच में गुप्ता के द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता सामने आई है। अतः कलेक्टर जिला निवाड़ी द्वारा प्रेषित अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव के परीपेक्ष्य में सचिन गुप्ता तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी वर्तमान में प्रभारी परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत छतरपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में गुप्ता का मुख्यालय, कार्यालय जिला पंचायत दमोह नियत किया गया है। निलंबन अवधि में गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/commissioner-suspends-project-officer-sachin-gupta-128065573.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.