A description of my image rashtriya news कार्यपालन यंत्री ने काटे थे पेड़, नपा ने लगाया परिवाद - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कार्यपालन यंत्री ने काटे थे पेड़, नपा ने लगाया परिवाद

तीन माह पहले पीएचई परिसर में पांच हरे पेड़ काटने पर कार्यपालन यंत्री जितेंद्र मावी के खिलाफ नगर पालिका ने शनिवार को न्यायालय में परिवाद दायर किया है। लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका ने पंचनामा बनाया था। इसमें दो बार नोटिस दिया, लेकिन जुर्माना नहीं भरा। साथ ही गलत जानकारियां दी गई। इसके चलते केस दर्ज करने के लिए परिवाद लगाया है। शनिवार को नगर पालिका के वकील सीके पाठक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष दवंडे की कोर्ट में परिवार लगाया है।
परिवाद के अनुसार 22 सितंबर को नपा की अनुमति के बगैर कार्यपालन यंत्री ने 1 नीम, 1 बांस व तीन अन्य प्रजाति के पेड़ काट दिए थे। लोगों की शिकायत के बाद मौके पर नपा सीएमओ प्रियंका पटेल व राजस्व प्रभारी महेश वर्मा पहुंचे। अफसरों के देखकर आरोपी जितेंद्र मौके से फरार हो गया। इसके बाद पंचनामा बनाया गया। इसमें आरोपी को नोटिस दिया था। इसमें 25 हजार रु. अर्थदंड राशि जमा करने को कहा था। आरोपी ने न ही भुगतान किया न जवाब दिया। यदि कोई पेड़ काटेगा या गिराएगा तो उसे 2 साल की सजा व 50 हजार रुपए तक का जुर्माना है। इसके बाद नपा ने समझौते के लिए प्रति पेड़ 50 हजार रुपए का जुर्माना किया था। इसमें ढाई लाख रुपए जमा करना था, लेकिन आरोपी ने इसका भुगतान नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/executive-engineer-had-cut-the-tree-napa-imposed-a-complaint-128056958.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.