बेतरतीब पार्किंग से लग जाता है जाम, हादसों का अंदेशा
घुवारा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवां में बसें व वाहनों की बेतरतीब पार्किंग होने से आए दिन जाम की नौबत आती है। वहीं अक्सर हादसों की आशंका बनी रहती है। इस गंभीर समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान ही नहीं है। भगवां से प्रतिदिन करीब 20 से ज्यादा बसों का संचालन होता है।
सैकड़ों लोगों का रोज आवागमन होता है, इसके बावजूद प्रशासन कोई स्थाई व व्यवस्थित बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि बस स्टैंड के पास पर्याप्त शासकीय जमीन खाली पड़ी है, यहां पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी करवाया जा रहा है। यहां सुव्यवस्थित बस स्टैंड बन सकता है। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/ghuwara/news/random-parking-leads-to-jams-and-accidents-128065684.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं