कैदी सहित 7 नए पाॅजिटिव, नौगांव बीएमओ डिस्चार्ज; एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 59 पहुंची
सागर लैब और जिला अस्पताल की एंटीजन किट रिपोर्ट में मंगवार को जिले भर के 7 व्यक्ति काेरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें एक कैदी शामिल है। वहीं स्वस्थ होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित कोविड आईसीयू से नौगांव बीएमओ को डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार को एक मरीज डिस्चार्ज होने और 7 व्यक्ति पॉजिटिव पाए जाने से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई है।
कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में मंगलवार को छतरपुर शहर के 3, राजनगर कस्बे का एक, नौगांव के 2 और कुर्राहा गांव का कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं स्वस्थ होने पर मंगलवार को काेविड आईसीयू में भर्ती नौगांव बीएमओ को डिस्चार्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/7-new-positives-including-prisoners-naogaon-bmo-discharge-number-of-active-cases-reached-59-128065544.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं