A description of my image rashtriya news रात का पारा 6.4 डिग्री, दिन में 21.2 डिग्री, रतलाम में रहा कोल्ड डे - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रात का पारा 6.4 डिग्री, दिन में 21.2 डिग्री, रतलाम में रहा कोल्ड डे

रतलाम में सर्दी और सितमगर हो गई है। मंगलवार का दिन कोल्ड रहा। यहां दिन का तापमान 24 घंटे में 6.3 कम हो गया। रात भी सीजन की सबसे सर्द रही। सुबह तक हाल ऐसा था कि खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ के रूप में तब्दील हो गई। किसानों ने फसलों को देखा तो उन पर चादर सी बिछी हुई दिख रही थी। इधर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को दिन का पारा 21.2 डिग्री रहा, जो सोमवार को 27.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री से 6.4 डिग्री पर आ गया। आंबा, मचून गाव में सुबह फसलों पर बर्फ जमा हो गई। किसान कारूलाल पाटीदार, विनोद पाटीदार ने बताया इस मौसम से मटर और सरसों की फसल को नुकसान है।

इधर, इंदौर में सोमवार का दिन कोल्ड डे रहा तो मंगलवार का पूरा दिन सीवियर कोल्ड डे के रूप में बीता। दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम होकर 19.8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सोमवार को 6 डिग्री कम था तो केवल कोल्ड डे था। 1 डिग्री और कम यानी 7 डिग्री कम हुआ तो सीवियर कोल्ड डे बन गया। उधर, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान रविवार रात के मुकाबले 2 डिग्री और गिरकर 8 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदसौर में इतनी ठंड हो रही है कि वहां सुबह पौधों पर पड़ी ओस भी जमने लगी है।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-mercury-was-64-degrees-in-the-night-212-degrees-in-the-day-cold-day-in-ratlam-128067101.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.