A description of my image rashtriya news रेलवे कर्मचारी, व्यापारी, पीएचईकर्मी व बैंक कर्मचारी सहित 14 पॉजिटिव, 70 साल के मरीज की मौत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रेलवे कर्मचारी, व्यापारी, पीएचईकर्मी व बैंक कर्मचारी सहित 14 पॉजिटिव, 70 साल के मरीज की मौत

बदलते मौसम में कोरोना संक्रमण कम-ज्यादा हो रहा है। किसान, हाउस वाइफ, सीनियर सिटीजन, व्यापारी, रेलवे कर्मचारी, बैंककर्मी, पीएचई कर्मचारी, दुकान संचालक और छात्र सहित 14 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। लंबे अंतराल के बाद एक मरीज की मौत हुई है। मरीज नागदा का रहने वाला था तथा उसकी उम्र 70 साल थी। उन्हें पैरालिसिस एवं डायबिटीज की शिकायत थी। इनके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को लैब से 340 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें शहरी क्षेत्र के 12 बड़नगर व घट्टिया के एक-एक मरीज संक्रमित हुए हैं। इनके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4796 हो गई है तथा एक्टिव मरीज 208 हैं। सोमवार को 22 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। इनके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4489 हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/14-positive-70-year-old-patient-dead-including-railway-employee-businessman-phe-worker-and-bank-employee-128062970.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.