rashtriya news आज क्या करे व क्या ना करें* -- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार सभी प्रकार का हवन, मंत्र जाप पूजा-पाठ दान पुण्य शुभ कर्म करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। आज शुभ कार्य करें शुभ सोच रखें वाहन खरीद सकते हैं। आज बाल व नाखून - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज क्या करे व क्या ना करें* -- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार सभी प्रकार का हवन, मंत्र जाप पूजा-पाठ दान पुण्य शुभ कर्म करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। आज शुभ कार्य करें शुभ सोच रखें वाहन खरीद सकते हैं। आज बाल व नाखून

🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   *04 NOVEMBER 2020*

*आज बुधवार, करवा चौथ व्रत , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, बव बालव करण, शिव योग , सर्वार्थ सिद्धि योग, मृगशिरा नक्षत्र।*    उत्तर  दिशाशुल 

चंद्रमा वृषभ राशि में दोपहर 3:43 तक उसके बाद मिथुन राशि में । अभिजत मुहर्त नहीं। सूर्योदय सुबह 6 45 बजे, सूर्यास्त शाम 5 41 बजे ।   *ध्यानगुरु डॉ नारायण ज्योतिषाचार्य* सिरसा  
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 
चतुर्थी तिथि प्रारंभ - *सुबह 3 बजकर 28 मिनट*
 (4 नवंबर 2020)
चतुर्थी तिथि समाप्त - *सुबह 5 बजकर 17 मिनट* 
(5 नवंबर 2020) 
चंद्रोदय का समय - *रात 8 बजकर 18 मिनट पर*
*करवा चौथ पूजा मुहूर्त* - *शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक*  ज्योतिषाचार्य डॉ नारायण सिरसा।

*मां की बात -- जब तक लोग आप पर हसेंगे नहीं तो यह समझ लो कि आपका लक्ष्य बहुत छोटा है।* 

*आज के योग के अनुसार*  आज का दिन आज करवा चौथ का व्रत है । महिलाएं अपना व्रत रखें और कहानी सुने। और आज के दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की एक माला जाप घर का कोई भी सदस्य अवश्य करें

   मंत्र -- ।। ॐ नमः भगवते वासुदेवाय॥

*आज क्या करे व क्या ना करें* -- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार सभी प्रकार का हवन, मंत्र जाप पूजा-पाठ दान पुण्य शुभ कर्म करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। आज शुभ कार्य करें शुभ सोच रखें वाहन खरीद सकते हैं। आज बाल व नाखून कटवाएं। आराम करें । अधिक सफाई ना करें। अपने शरीर का ध्यान रखें। मधुर संगीत सुनें। ग्रुप डिस्कशन करें यंत्र खरीदें। हथियार ना खरीदें किसी का वध ना करें। प्रयोगशाला में कार्य किए जा सकते हैं। अग्नि संबंधी कार्य आज ना करें। उत्तर दिशा में यात्रा न करें जरूरी हो तो गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

*राहुकाल*
❌आज दोपहर 12:10 से 1:45 तक कोई भी शुभ कार्य ना करें❌

*भोजन उपाय* - आज के दिन आप हल्दी और मेथी का प्रयोग अवश्य करें

*दान पुण्य उपाय* - आज के दिन भोजन दान करें।

*वस्त्र उपाय* -    आज के दिन पीला मेहरून लाल रंग के वस्त्र धारण करें। आज काले भूरे और नीले रंग के वस्त्र धारण करें। 

 *वास्तु उपाय* -   आज के दिन आप अपने घर या संस्थान में कपूर व काली मिर्च जलाएं और मधुर संगीत भी बजाएं।

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं ध्यान गुरु डॉ नारायण--*
   *गायों को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह मजबूत रहता है जिससे आपके अट्रैक्शन पावर भी बढ़ती हैं।*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज अपने शरीर के वजन का तीसरा हिस्सा हरा चारा गायों को खिलाएं। किसी मंदिर में तुलसी का पौधा भी दान करें।*

स्वप्न विचार-- 
 सोना या सोने की अशर्फियां दिखाई देना इसका अर्थ है घर में क्लेश होना । नारायण 
*ज्योतिषीय और धार्मिक जानकारी, नारायण एस्ट्रोलॉजी फेसबुक पेज कृपया लाइक करें* 
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    *04 NOVEMBER 2020*

मेष- मेष राशि वाले मित्रों का आज का समय अच्छा रहेगा व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है | आज आप किसी लड़ाई झगड़े के बीच बचाव में ना पड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

वृषभ- जो आप सोच रहे हैं लगभग वैसा ही समय बीतने की उम्मीद है इस हिसाब से आज का दिन ठीक रहेगा | आज आपकी छोटी यात्रा का योग है जो सफल रहेगी | आज किसी को कडवे शब्द न कहे तो अच्छा |कीमती सामान का ध्यान रखें।

मिथुन- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज का दिन आपका शुभ है और लाभदायक भी रहेगा।  आज आपको मित्रों में सहयोग मिलेगा व्यापार उत्तम रहेगा वाहन खरीदने की प्लानिंग भी होगी और आज आप किसी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर करते समय ध्यान रखें |

कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा भी है और कुछ कुछ छोटे छोटे कामो में भी परिश्रम अधिक करवाने वाला है | प्रयासों का फल मिलेगा आवश्यक धन की पूर्ति हो जाएगी | बड़ा काम करने से बचे | व्यापारी को आज पुरानी उधार मिलने से ख़ुशी होगी |नारायण भविष्यवाणी

सिंह- आपके लिए आज का दिन उत्साहित करने वाला और जीवन में दो कदम आगे बढाने वाला होगा | आपके परिवार से और मित्रो से सहयोग मिलेगा | घर में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा होगी | यह आपको किसी शुभ कार्य में जाना पड़ सकता है।

कन्या- कन्या राशि वाले मित्रों के आज के काम में कुछ रुकावट पैदा हो सकती है | इसलिए आप पहले पूरी प्लानिंग करें फिर कार्य करें। आलस्य को त्याग दें | व्यापार-व्यवसाय में ध्यान दें लाभ रहेगा | विद्यार्थी सफलतापूर्वक आज का दिन बिताएंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | काम काज में तेज़ी रहेगी आय में बढ़ोतरी होती और नए सौदे या स्टोक जमा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है | नया इन्वेस्ट  करने के लिए दिन शुभ है | लम्बी यात्रा या छोटी धन दायक यात्रा का लाभ आपको मिलेगा । ध्यान गुरु डॉ नारायण ज्योतिषाचार्य सिरसा

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अगर आप किसी दलाली या कमीशन के काम से जुड़े है तो आज आपको लाभ मिलेगा और नए कार्य का मार्ग मिलेगा | अच्छे अच्छे प्रस्ताव आने से भी खुशिया बढ़ेगी | जमींन से जुड़े मामले आज लाभ देंगे |

धनु- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपकी कोई  शत्रुता समाप्त हो सकती है |या कोई घरेलू मनमुटाव शांत हो जाएगा।  कोई शुभ समाचार मिलेगा | निकट दूर की यात्रा का प्रोग्राम अब बना सकते है | भाग्य साथ देगा और धार्मिक कार्यो में खर्च होगा | जूए सट्टे से आज दूरी रखें

मकर- आपके लिए आजका दिन ठीक नहीं है | विरोधी हावी रहेगे | आप किसी के बिच में मध्यस्तता न करे और न ही किसी की पक्ष में गवाही आदि दे | उधार भी अगर किसी को दे दिया तो वापस आना मुश्किल हो जायेगा | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे | शांत रहे |

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अच्छा है आशा के अनुरूप आपको कार्यो में सफलता मिलेगी | जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आज आपको कुछ उपहार भी मिल सकता है । वाहन खरीदने का योग है और यात्रा का योग भी है। किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़े और गाय को रोटी अवश्य दें।

मीन- आपके लिए आज का दिन थोडा परिश्रम से भरा है | काम की अधिकता से या आराम के क्षनो में भी काम करने से दिमागी संतुलन ख़राब हो सकता है | जो भी करो सब आराम से और ख़ुशी ख़ुशी करने का प्रयास करे | आज आप अपने शत्रुओं से थोड़ी दूरी रखें और तेज लोगों से भी दूरी बनाएं | नारायण भविष्यवाणी

नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved* 

*PAID CONSULTANCY*  2100/- Inr
*शुक्ल परामर्शी*  2100/- भारतीय मुद्रा 
Appointment wtsap +91 7027433333 

*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और धन्यवाद।*

प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं धर्मगुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.