rashtriya news आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा न करें जरूरी हो तो इलायची खाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। आज के दिन आप पब्लिक डीलिंग कर सकते हैं। सरकारी कार्य करें। टूटे हुए रिश्तो को फिर से जोड़ने के लिए लिए दिन ठीक है। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा न करें जरूरी हो तो इलायची खाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। आज के दिन आप पब्लिक डीलिंग कर सकते हैं। सरकारी कार्य करें। टूटे हुए रिश्तो को फिर से जोड़ने के लिए लिए दिन ठीक है।

🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   *15 OCTOBER 2020*

*बच्चों के पढ़ाई के लिए विशेष धागा फ्री मंगवाए।  डाक खर्च (कोरियर चार्ज) देना होगा। किसी भी देश के लिए* 

*आज गुरुवार, आश्विन अधिक मास कृष्ण पक्ष त्रियोदशी तिथि, चतुर्दशी तिथि कल सूर्योदय पूर्व सुबह 4 54 बजे तक , फिर अमावस्या। मासिक शिवरात्रि, उतराफाल्गुनी नक्षत्र व हस्त नक्षत्र , ब्रह्म योग व इंद्र योग ।*   दक्षिण दिशाशुल 

चंद्रमा कन्या राशी में। अभिजत 1143 बजे से 12:30 बजे तक। सूर्योदय सुबह 6 22 बजे, सूर्यास्त शाम 5 51 बजे । 
  *ध्यानगुरु डॉ नारायण ज्योतिषाचार्य* सिरसा 

*आज के योग के अनुसार*   आज के दिन भी आप ओम नमः शिवाय मंत्र की 1 माला दिन में दो बार जाप करें। अपने माथे पर चंदन का तिलक करें । शाम के समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें ।

   मंत्र --   ।। ओम नमो भगवते वासुदेवाय।।

❌ *आज दोपहर 1:30 से 3:00 तक कोई भी शुभ कार्य ना करें* ❌
*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा न करें जरूरी हो तो इलायची खाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। आज के दिन आप पब्लिक डीलिंग कर सकते हैं। सरकारी कार्य करें। टूटे हुए रिश्तो को फिर से जोड़ने के लिए लिए दिन ठीक है। आज के दिन आराम करें, एंजॉय करें , प्रॉपर्टी या बिजनेस में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज के दिन आप शांत रहें। व किसी प्रकार का ऑपरेशन या दवाई करवा सकते हैं । बच्चा पैदा होने के लिए दिन शुभ है। मकान में सामान शिफ्ट करें आगे की प्लानिंग करें यात्रा की प्लानिंग करें। शादी विवाह की बात करें। शादी आज ना करें। रिश्ता पक्का करें किसी से डिस्कशन करें ग्रुप डिस्कशन करें । कृषि संबंधी औजार खरीदें। बाल व नाखून ना काटे। हवन जाप पूजा-पाठ दान पुण्य करने के लिए दिन शुभ है। धरना प्रदर्शन के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं।

*भोजन उपाय* - आज के भोजन में  बेल पर उगने वाली सब्जी घर बनाएं जैसे घीया तोरी ककड़ी आदि।

*दान पुण्य उपाय* - आज के दिन आप पीले रंग का कोई फल भूखे व्यक्ति को दें। 

*वस्त्र उपाय* - आज के दिन आप पीले या मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें।

*वास्तु उपाय* - आज आप अपने घर दुकान या व्यापारिक संस्थान में नमक व गोमूत्र मिले जल से पोछा करें। 

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *यात्रा करते समय राहु काल का विशेष ध्यान रखें*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। आज आप दो गरीब महिलाओं को भोजन कराएं और पीले रंग के फल बांटे।

स्वप्न विचार-- 
    सपने में झरना दिखाई देना शुभ रहेगा। नारायण 

*ज्योतिषीय और धार्मिक जानकारी का नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें* 
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    *15 OCTOBER 2020*

मेष- आपके लिए आज का दिन भाग्य से सफलता प्रदान करवाने वाला है इसलिए आज आप अपने पुराने रुके अटके काम को पुनः शुरू करे वह जल्दी पुरे हो जायेगे | आज आप अपने फसे हुए पैसे को भी मांगकर देखे वापस आने के योग बन गए है | छोटी यात्रा का योग है

वृषभ- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा जितनी मेहनत करेगे उतना लाभ मिलेगा | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आज बिना जानकारी के किसी नए काम में हाथ न डाले | आज आप कोई निर्णय अकेले करने से बचे | नारायण भविष्यवाणी

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा और मानसिक संतुष्टि प्रदान करने वाला है | आज आप प्रेम प्यार की बातो में रूचि रखेगे और आज आपका ध्यान व्यापार की तरफ कम लग रहा है |यात्रा का योग है।  प्रपोजल आज भेज सकते है या दे सकते है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन साधारण है हालाँकि ऐसा कुछ बड़ा हानि या नुक्सान तो नहीं दिखाई दे रहा मगर फिर भी अगर आज आप सावधानी से काम करे तो अच्छा ।  एक बात आज अपने मन की बात किसी को न कहे | शत्रु भी हावी हो सकते हैं

सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | कोई नयी सुचना या शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी और दोपहर तक आपका कोई काम भी बन सकता है जो आपको कुछ आगे ले जाए | आज आर्थिक लाभ होने के योग है । गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें नारायण भविष्यवाणी

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा |  आज का दिन आपको कुछ अलग हट कर काम करने को प्रोत्साहित करेगा | जो काम पिछले दिनों शुरू किया उसका लाभ अब मिलेगा | आपके शत्रु आज हार मान सकते है |लेकिन फिर भी छात्रों को कमजोर ना समझे और महामृत्युंजय मंत्र का जाप आज आप अवश्य करें। डॉक्टर नारायण ज्योतिषाचार्य सिरसा।

तुला- आपके लिए आज का दिन शुभ परिणाम के साथ साथ आपकी कीर्ति को भी बढाने वाला होगा | लोगो में आपके कार्य करने की चर्चा हो सकती है | आज आपका जोश और उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा और आज यात्रा करना चाहे तो कर सकते है |व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का झगड़ा ना देखें। नारायण भविष्यवाणी

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आय के नए रस्ते खुलेगे तो दूसरी तारफ काम भी आपका आगे से आगे बढेगा |  पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी | आज आप जो भी छोटे बड़े काम करेगे उसमे सफलता के आसार बने हुए है | धनलाभ भी होगा |गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है | आज आप जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | नया काम शुरू कर सकते है या नए काम की तेयारी या योजना बनायेगे तो सफल हो जायेगे | गरीब व्यक्ति को भोजन अवश्य करवाएं।

मकर- आपके लिए आज का दिन खर्चीला है और मानसिक कष्ट या तनाव पैदा करने वाला हो ऐसा प्रतीत हो रहा है | आज आप कोई नया इन्वेस्ट न करे और न ही आज किसी पर गुस्सा करे वर्ना मान हानि होने का भय रहेगा | यात्रा को टालना ठीक रहेगा |गायत्री मंत्र की एक माला जाप करें शाम के समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय की तीन माला जाप करें। आज आप पूरा दिन अलर्ट रहें।

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभफल देने वाला है | आपको आर्थिक उन्नति और कार्यो में सफलता प्रदान करने वाला दिन है | नए काम को आज शुरू करे और कोई व्यापारिक यात्रा पर जाना हो तो आज जा सकते है पूरा लाभ मिल जायेगा | नारायण भविष्यवाणी

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और आपके कार्य में विस्तर करने वाला है | अगर आप कोई बदलाव या कार्य में फेरबदल करना चाहते है तो आज कर सकते है | अपने पिता की सेहत का ख्याल रखे और उनसे सलाह मशविरा भी ले लाभ होगा |माता को उपहार दे और दिन में किसी भी समय किसी मंदिर या धार्मिक संस्था में अवश्य जाएं।
 नारायण भविष्यवाणी

नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved* 

*PAID CONSULTANCY*  2100/- Inr
*शुक्ल परामर्शी*  2100/- भारतीय मुद्रा 
Appointment wtsap +91 7027433333 

*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और धन्यवाद।*

प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं धर्मगुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.