A description of my image rashtriya news कार्यकर्ता सम्मेलन: बारिश में भी डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व निगमाध्यक्ष ने पकड़ी सांसद की तिरपालसांसद बोले, ऐसा ही मजबूत इरादा रखना हैकार्यकर्ताओं ने भी दिखाया जोश - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कार्यकर्ता सम्मेलन: बारिश में भी डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व निगमाध्यक्ष ने पकड़ी सांसद की तिरपालसांसद बोले, ऐसा ही मजबूत इरादा रखना हैकार्यकर्ताओं ने भी दिखाया जोश

कार्यकर्ता सम्मेलन: बारिश में भी डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व निगमाध्यक्ष ने पकड़ी सांसद की तिरपाल
सांसद बोले, ऐसा ही मजबूत इरादा रखना हैकार्यकर्ताओं ने भी दिखाया जोश
बुरहानपुर। नावरा मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान करीब तीन बजे 10 मिनट तक तेज बारिश हुई, लेकिन कार्यकर्ता यहां से नहीं हटे। सभा में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर मौजूद थीं। बरसते पानी में ही नेताओं ने अपनी बात जारी रखी तो एक कार्यकर्ता ने तिरपाल ला दी। पूर्व निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला और खुद सांसद और कार्यकर्ताओं ने तिरपाल पकड़ी। इस दौरान सांसद ने कहा कि ऐसा ही इरादा हमें रखकर विधानसभा चुनाव में सुमित्रा कास्डेकर को विजयी बनाना है।
सांसद ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटकर भाजपा को जिताना है, क्योंकि यह चुनाव सुमित्रा कास्डेकर नहीं बल्कि खुद शिवराजसिंह चौहान लड़ रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने कहा कि कांग्रेस में रहकर जो काम नहीं कर पाई थी उसे भाजपा में आकर पूरा करने का संकल्प लिया है। इस बार क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कार्यकर्ता सम्मलेन को पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के प्रति जो जोश और प्यार दिखा है, वह अद्भुत है। भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता। कोरोना वायरस के इस आपदा के समय में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिना जान-माल की परवाह किए बगैर लगातार जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक लगन और परिश्रम का ही परिणाम है, की भाजपा ना केवल देश में अपितु पूरे विश्व में कार्यकर्ता आधारित सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुद पर गर्व होता है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूँ। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के तन-मन में देश सेवा और प्रेम समाहित है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मैं यह कह सकती हूँ कि, बहन श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर भारी मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगी और प्रदेश में भाजपा पार्टी की सरकार स्थापित होकर, प्रदेश वासियों की सेवा और विकास कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान करेगी।
इस दौरान खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सुश्री मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, ज्ञानेश्वर पाटिल, विजय गुप्ता, मनोज तारवाला, युवराज महाजन, नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।
*भाजपा प्रत्याशी ने विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क*
नेपानगर विधानसभा के उपचुनाव का शंखनाद होने के साथ ही भाजपा ने अब मैदानी तैयारियों के तहत जनसम्पर्क अभियान की ओर तेजी से कदम बढ़ाना शुरू कर दिया।  शनिवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीमति सुमित्रादेवी कास्डेकर अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क ग्राम जामन्या से प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हुआ। इसके पश्चात सुबह 10 बजे करदली में, दातपहाडी में 11 बजे तथा दोपहर 12 बजे बोरखेड़ा में जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, मंजू दादूजी, पूर्व मंत्री  अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवम खकनार मण्डल के चुनाव प्रभारी ज्ञानेश्वरजी पाटिल, सहप्रभारी युवराज़ महाजन,  अध्यक्ष निर्मला जावरकर, मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, जिला महामंत्री रतिलालजी चिल्लात्रे, राजू शिवहरे, दिलीप श्रॉफ सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.