A description of my image rashtriya news *ग्राम नावरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, बारिश के दौरान कार्यकर्ताओं को किया संबोधित* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

*ग्राम नावरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, बारिश के दौरान कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*


बुरहानपुर।

ग्राम नावरा मंडल में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

जिसमे सांसद नंदकुमार सिह चौहान ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटकर भाजपा को जिताना है, क्योंकि यह चुनाव सुमित्रा कास्डेकर नहीं बल्कि खुद शिवराजसिंह चौहान लड़ रहे हैं।


भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने कहा कि कांग्रेस में रहकर जो काम नहीं कर पाई थी उसे भाजपा में आकर पूरा करुगी, का संकल्प लिया। इस बार क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस दौरान करीब 3 बजे 10 मिनट तक तेज बारिश भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्रियों पर तिरपाल डालकर बारिश से सुरक्षा कर ली गई।


सभा में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर मौजूद थीं।

बरसते पानी में ही नेताओं ने अपनी बात जारी रखी तो एक कार्यकर्ता ने तिरपाल डाल दी।

इस दौरान सांसद ने कहा कि ऐसा ही इरादा हमें रखकर विधानसभा चुनाव में सुमित्रा कास्डेकर को विजयी बनाना है।

कार्यकर्ता सम्मलेन को पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के प्रति जो जोश और प्यार दिखा है, वह अद्भुत है।

भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ता की बराबरी किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं कर सकता। कोरोना वायरस के इस आपदा के समय में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिना जान-माल की परवाह किए बगैर लगातार जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की है। 
उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुद पर गर्व होता है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूँ। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के तन-मन में देश सेवा और प्रेम समाहित है।


इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मैं यह कह सकती हूँ कि, बहन श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर भारी मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगी और प्रदेश में भाजपा पार्टी की सरकार स्थापित होकर, प्रदेश वासियों की सेवा और विकास कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान करेगी।

इस दौरान खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सुश्री मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, ज्ञानेश्वर पाटिल, विजय गुप्ता, मनोज तारवाला, युवराज महाजन, नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.