A description of my image rashtriya news अब डवालीखुर्द में भी टूटी कांग्रेस, युवा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का साथ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अब डवालीखुर्द में भी टूटी कांग्रेस, युवा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का साथ

बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड़) नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के दौरान किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस तरह कांग्रेस के 25 विधायक पार्टी छोडकर भाजपा में आ गए, तो वहीं स्थानीय स्तर पर भी लगातार कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा में आएंगे, लेकिन ऐसा हो रहा है। प्रतिदिन शहर व किसी न किसी ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की रीति, नीति और विकास के कामों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं; 





इसी कडी में शनविार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डवालीखुर्द के कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अर्चना चिटनिस सहित पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर भाजपा परिवार में स्वागत-अभिनंदन कराया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, अरुण पाटिल, मुकेश शाह, नरहरि दीक्षित, सुरेश सोनी, पवन राजे, राहुल मराठा, विश्वास शिवहरे सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 
.

दर्यापुर मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क करने पहुंची कास्डेकर 


- कहा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बनाए रखने के लिए कमल के फूल का बटन दबाएं, विकास भी होगा
बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने शनिवार को दर्यापुर के गांवों सोनुद, नावथा, डवालीकला, डवालीखुर्द में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मप्र में शिवराजसिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आगामी 3 नवम्बर को कमल के फूल का बटन दबाकर विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि 15 महीने में मैं काम बहुत करना चाहती थी, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक नहीं सुनी। मैं लगातार उनके पास जा जाकर आग्रह करती रही कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करना जरूरी है,







 लेकिन उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया। इसलिए पार्टी छोडकर भाजपा में आई। इस बार आप विश्वास करें और भाजपा को जिताएं। आपके क्षेत्र में विकास जरूर होगा। इस अवसर पर दर्यापुर मण्डल के प्रभारी व निवृतमान महापौर अनिलभाऊ भोसले, मण्डल अध्यक्ष गजराज राठौर, अरूण पाटील, शिवकुमार कुशवाह, प्रमोद प्रजापति, गोंडु अप्पा, दरबार राठौर, जीतु अलावा, गोरख राठौर, दरबार शिवलाल, नीलकंठ तायडे, सुनिल चौहान, राजेन्द्र पटेल, कडु तायडे, जामसिंग गन्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
..
 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.