A description of my image rashtriya news देडतलाई, दरियापुर के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

देडतलाई, दरियापुर के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

बुरहानपुर:-

उपचुनाव से पहले कांग्रेस छोडकर भाजपा में आ रहे नेता, कार्यकर्ता
बुरहानपुर। उपचुनाव से पहले कांग्रेस के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के नेता, कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। 


क्योंकि उपचुनाव को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरों पर है। एक दिन पहले ही ग्राम देडतलाई और दरियापुर के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। 

देडतलाई के ओम प्रकाश प्रजापति, जगदीश यादव, बंटी यादव लंबे समय से कांग्रेस से जुडे थे, लेकिन वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

इसी तरह दरियापुर के दिवाकर पुण्डलिक कोली और अन्य कईं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने पुष्पमाला पहनाकर भाजपा में शामिल किया 


इस दौरान पूर्व विधायक मंजू दादू, ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, दरियापुर मंडल अध्यक्ष गजराज राठौर आदि मौजूद थे।

 देड़तलाई में पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, योगेश यादव, नारायण जायसवाल, भाजपा खकनार मंडल अध्यक्ष संजय सहगल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

*अभी और भी नेता, कार्यकर्ता भाजपा में आएंगे*
इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि अभी तो यह शुरूआत है।

 कांग्रेस की रीति नीति को देखकर अब अधिकांश कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता उनके साथ रहकर काम नहीं करना चाहते इसलिए भाजपा में आ रहे हैं। 

भाजपा में विकास और कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है। यही वजह है कि अभी दरियापुर, देडतलाई के कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा से जुडे। आगे भी और लोग भाजपा में आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.