A description of my image rashtriya news - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज अपना राशिफल अवं आज आपका दिन केसा रहेगा देखिये

      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   1️⃣9️⃣SEPTEMBER 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

*किसी काम में बाधाएं चल रही हो सिद्ध किया हुआ बाधा मुक्ति यंत्र मंगवाएं। प्रसादी मूल्य 1100 रुपए (केवल भारत में) अन्य देशों में + डाक खर्च।*

*आज शनिवार, अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष द्वितीया व तृतीय तिथि , चित्रा नक्षत्र व स्वाति नक्षत्र , ब्रह्म योग , कौलव करण, द्विपुष्कर योग सुबह सूर्योदय से दिन में 9 10 बजे तक।*  पूर्व दिशाशूल 


चंद्रमा कन्या राशी में दोपहर 2/42 बजे तक फिर तुला राशी में प्रवेश। अभिजत मुहर्त सुबह 11 58 से 12 47 बजे। सूर्योदय सुबह 6 16 बजे, सूर्यास्त शाम 6 29 बजे । 
  *ध्यानगुरु डॉ नारायण ज्योतिषाचार्य* सिरसा 

*आज के योग के अनुसार*  आज सुबह रूद्र गायत्री जाप करें और शाम के समय हनुमान चालीसा व दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। मंत्र नीचे लिख रहा हूं । 

   मंत्र --  ।। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् ॥

*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज का दिन सभी प्रकार के हवन मंत्र जाप पूजा-पाठ दान पुण्य धर्म कर्म करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज सूर्य के ताप में कुछ देर जरुर बैठें। आज आप ग्रुप रिलेटेड कार्य , लैब से संबंधित कार्य या प्रयोगशाला में कोई कार्य, जल संबंधी कार्य करें। कोर्ट कचहरी के कार्य आज ना करें। पूर्व दिशा में यात्रा नहीं की जा सकती । जरूरी हो तो महामृत्युंजय जाप अवश्य करें। खरीदारी करें। सोना, हथियार , वाहन, औजार, शराब, मांस, ना खरीदें। मकान का मुहूर्त ना करें। गृह प्रवेश ना करें। भूमि पूजन ना करें। नए बिजनेस की शुरुआत ना करें। पुराने बिज़नेस में कुछ जोड़ना चाहे तो जोड़ दे। पौधा लगाएं। कोर्ट कचहरी के कार्य की शुरुआत आज ना करें। जोखिम वाले कार्य आज न करें। अग्नि से संबंधित कार्य करने वाले दान जरूर करें। रास्ते में रुककर कोई झगड़ा ना देखें।



*राहुकाल* 
❌आज सुबह 9: 10 बजे से 11:00 बजे तक कोई  भी शुभ कार्य ना करें ❌

*भोजन उपाय* - आज के भोजन में आप दूध से बने पदार्थ या डेरी प्रोडक्ट का प्रयोग ना करें। फल अवश्य खाएं । 

*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन वस्त्र और जूते चप्पल का दान करें। 

*वस्त्र उपाय* - आज नीले काले मेहरून या भूरे रंग के वस्त्र धारण करें

*वास्तु उपाय* - आज के दिन आप अपने घर में तुलसी माता के पौधे में हल्दी मिला जल अर्पण करें। 

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *जिन व्यक्तियों को मानसिक रोग है वह लाल या काले रंग के वस्त्र धारण ना करें।*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप अपने शरीर के वजन के बराबर हरा चारा गाय को खिलाएं या फिर गेहूं गौशाला में दान करें

स्वप्न विचार--
*स्वपन में खुद को जल में डूबते हुए देखने का अर्थ है किसी प्रकार की परेशानी आना* नारायण 


 मेष- आपके लिए आज का दिन थोडा सा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कष्टदायक बन गया है लेकिन चिंता या घबराने की जरुरत नहीं बस आप बिना किसी अतिरिक्त जोखिम के जो चल रहा है वह काम करते जाए और कोई बड़ा सौदा या निर्णय कल तक टाल दे | 

वृषभ- आपके लिए दिन शुभ है और मस्ती से भरा है | आज काफी कुछ आप अपने आपको मानसिक रूप से हल्का महसूस करेगे अगर ऐसा नही होता है और कोई टेंशन होती है तो सीधा बात करने से वह टेंशन तुरंत हल हो जाएगी और आज आपके साथी भी साथ देगे | 

मिथुन- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | कई बार आप अधिक उतावल में या जोश में ऐसा कर देते है जिससे आपको बाद में फिर पछताना पड़ता है | आज कम बोले और जो भी बोले वह तोलकर बोले तो दिन अच्छा हो जायेगा | धन मिलेगा | 

कर्क- आपके लिए आज का दिन शानदार सफलता प्रदान करने वाला है | नया काम सोच सकते है या फिर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते है | आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन करवा सकते है | 

सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आराम करने के मूड में आप नजर आयेगे | आज किसी से बहस न करे और न ही किसी को कडवे शब्द करे वर्ना अपमानित होना पड़ सकता है | आज अच्छे कार्यो से यश प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | 

कन्या- राशी के जातको के लिए आज का दिन पराक्रम करने का है और खूब मेहनत करने का है | आज आप अच्छे खासे मूड में रहेगे और सभी काम को बहुत चतुराई से पूरा करेगे | नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है और मित्रो संग वक्त भी बिताने का मौका है |

तुला- आपके लिए दिन शुभ भी है और मित्र आदि से आज आपको सहयोग मिलेगा | सरकारी कार्यो में थोड़ी दौड़ भाग हो सकती है मगर शाम तक आपके कार्य भी बन जायेगा | आज आपको सामूहिक कार्यक्रम में भी जाना पद सकता है | धनदायक दिन है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है तनाव को खुद पर हावी ना होने दें | आज नया काम सोच सकते है | घर में कोई शुभ समाचार आने से खुशिया बढ़ेगी | आर्थिक लाभ के प्रबल योग बने हुए है | मांगलिक कार्य की प्लानिंग कर सकते है | 

धनु- आज का दिन आपके लिए थोडा सा विपरीत दिन है | बनते कार्यो में रुकावट हो सकती है | कोई व्यक्ति आपके कार्यो में बाधा पहचाकर आपको परेशान कर सकता है | आर्थिक स्थति थोडा सा कमजोर रहने की सम्भावना है | मित्र भी साथ नहीं देगे | 

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और उनत्ती प्रदान करने वाला है | आपकी इच्छानुसार काम आगे बढेगा | नया काम शुरू कर सकते है और कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी साथ ही आर्थिक स्थति मजबूत बहेगी |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और कुछ काम आसानी से तो कुछ काम काफी मेहनत करवाने के बाद पुरे कर पायेगे |  ऑफिस में काम करने वाले लोगो को आज ऑफिस में किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो आपके लिए बहुत काम का होगा | 

मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यशाली है | लोगो का झुकाव आज आपके प्रति अचानक अधिक हुआ है यह महसूस करेगे |  आज प्रभावशाली लोगो से मिलना होगा या ऐसे लोग सम्पर्क में आयेगे जिनसे आगे आपको लाभ मिल सकता है । नारायण भविष्यवाणी

नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

*PAID CONSULTANCY*  2100/- Inr
*शुक्ल परामर्शी*  2100/- भारतीय मुद्रा 
Appointment wtsap +91 7027433333 

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*


प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं धर्मगुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.