A description of my image rashtriya news पुलिस कार्यवाही ने संबल प्रदान किया सिंधिबस्ति में खुशी में बच्चियों ने थाना प्रभारी को राखी बांधी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पुलिस कार्यवाही ने संबल प्रदान किया सिंधिबस्ति में खुशी में बच्चियों ने थाना प्रभारी को राखी बांधी






बुरहानपुर (राकेश चौकसे )पिछले एक दशक से शहर के मुख्य मार्ग पर बसी सिंधिबस्ति में अवैध गतिविधियों के संचालन, झगड़ो में बदनाम थी, 

चुनावी दौर ह्यो या आम दिन यह क्षेत्र दो नम्बरी कामो में सुर्खियों में बने रहता था, अवैध शराब  और गांजा,अवैध पान, गुटखा बिक्री में बदनाम इस क्षेत्र में भला इंसान पलायन करने को मजबूर हो रहे थे, यहाँ हमेशा भय का वातावरण बना रहता था।

नवागत थाना प्रभारी एपीसिंह साहब में आते ही जिस प्रकार की धमक दिखा समूचे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाना केस बनाना शुरू की तो अवैध कारोबारियों में भय का वातावरण निर्मित हो गया था, इसी कड़ी में सिंधी बस्ती क्षेत्र में रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए की गई कार्यवाही से क्षेत्रवासी विशेष कर महिलाओ, 

लड़कियों में जोश पैदा हुआ है।कार्यवाही से खुश हो महिलाओ लड़कियों में नवागत थाना प्रभारी एपीसिंह साहब,और प्रसाशन पर विश्वास कायम हुआ और इन्हें रक्षाबंधन का तोहफा उक्त कार्यवाही से मिल गया है, क्षेत्र की बच्चियों में लालबाग़ थाना प्रभारी महोदय को रक्षा सूत्र बांधकर,  कार्यवाही सतत चालू रखने को ही  गिफ्ट के रूप में लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.