A description of my image rashtriya news ग्राम लोणी प्लॉट पर एक बुजुर्ग ने ढाई साल की बालिका के साथ किया दुष्कर्म। दुष्कर्मी बालिका के घर के पास ही रहता है - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

ग्राम लोणी प्लॉट पर एक बुजुर्ग ने ढाई साल की बालिका के साथ किया दुष्कर्म। दुष्कर्मी बालिका के घर के पास ही रहता है

बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101)जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम लोणी प्लॉट पर एक बुजुर्ग ने ढाई साल की बालिका के साथ किया दुष्कर्म।  दुष्कर्मी बालिका के घर के पास ही रहता है। बालिका खेलते हुए बुजुर्ग प्रह्लाद गणपत के घर के पास चली गई थी। आरोपी ने उसे पकड़ लिया। परिजनो ने बालिका को घर में नही पाकर आस पड़ोस के घर देखने पौहचे, तो बालिका को प्रह्लाद ने पकड़कर रखा था। तभी आरोपी को रंगे हाथ बालिका की माँ ने पकड़ लिया। शिकायत करने के लिए परिजन पुलिस थाना लालबाग पहूचे थे। शिकायत के बाद धारा 376 का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बालिका के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। मामले में जांच एवं मेडिकल परीक्षण के बाद सोमवार को प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विक्रमसिह बामनिया


थाना प्रभारी लालबाग

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.