rashtriya news भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर, बूथ लेवल तक हुआ समितियों का गठन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर, बूथ लेवल तक हुआ समितियों का गठन

बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101) नेपानगर  विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर है। नेपानगर विधानसभा के पांचों मंडलों में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियो की नियुक्ति पूर्व में ही हो चुकी है। प्रतिदिन सारे बूथ अध्यक्षों से पार्टी कार्यालय में स्थापित कॉल सेंटर के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। पूरे नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलो को सेक्टर में बांटने की भी योजना है, जिससे कि कार्य करने में सुविधा हो।

 प्रतिदिन वरिष्ठ नेता गण नेपानगर विधानसभा के सारे बूथ अध्यक्षो एवम बूथ समितियों से सतत संपर्क में है तथा प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उप चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने हेतु पूरी शक्ति से खड़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि विगत दिनों प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के सौ दिन पूरे होने पर पूरे जिले में 100 बैठकों का आयोजन किया गया। नेपा विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलो में भी 50 मीटिंगों का आयोजन किया गया। 




जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर कार्यकर्ता एवं आम जन को शिवराज सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों के विषय में बताया। दौरा करने वाले वरिष्ठ नेताओं में पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, विजय गुप्ता, दिलीप श्रॉफ, अतुल पटेल, अनिल भोसले, ज्ञानेश्वर पाटिल, मंजू दादू, राजू पाटीदार, मनोज माने, योगेश्वर पाटिल, गोपाल सिंह चौहान आदि प्रमुख नेता शामिल है। विगत दिनों प्रदेश के पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य ने भी नेपा विधानसभा का दौरा कर कार्यकर्ताओं से भेंट की। साथ ही जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे ने भी नेपा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा उपचुनाव को लेकर चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.