A description of my image rashtriya news आवश्यक सूचना, जनहित में जारी....आगामी दिवसों में जिले में सामान्य गतिविधियां रहेंगी...महाराष्ट्र राज्य के जिला बुलढाणा, अमरावती, औरंगाबाद तथा जलगांव में आवागमन रहेगा बंद. - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आवश्यक सूचना, जनहित में जारी....आगामी दिवसों में जिले में सामान्य गतिविधियां रहेंगी...महाराष्ट्र राज्य के जिला बुलढाणा, अमरावती, औरंगाबाद तथा जलगांव में आवागमन रहेगा बंद.



बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101)आवश्यक सूचना, जनहित में जारी....
आगामी दिवसों में जिले में सामान्य गतिविधियां रहेंगी...महाराष्ट्र राज्य के जिला बुलढाणा, अमरावती, औरंगाबाद तथा जलगांव में  आवागमन  रहेगा बंद......आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि जिला प्रशासन के संज्ञान में यह आया है कि कतिपय माध्यमों से आम जनता में यह अफवाह फैल रही है कि  बुरहानपुर जिले में लंबी अवधि के लिए लॉकडाउन लगाया जा सकता है ।इस संबंध में जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने स्पष्ट किया है कि बुरहानपुर में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 20 से कम है और जिला प्रशासन ने बुरहानपुर में लॉकडाउन को लेकर किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया है ,लॉकडाउन  से संबंधित  सारी अफवाहें निराधार है। 

           बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि, बुरहानपुर के सभी बाजार सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे ।आमजनों के आवागमन में किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है।  ना ही कोई संपूर्ण  लॉकडाउन लागू किया जाएगा। केवल और केवल महाराष्ट्र राज्य के बुरहानपुर सीमावर्ती जिले जिसमें बुलढाणा, अमरावती, औरंगाबाद तथा जलगांव शामिल है में विशेष अतिआवश्यक कार्यो हेतु अनुमति के साथ आवागमन रहेगा। 
          जिले में शेष गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित रहेंगी। इसलिए समस्त जिलेवासियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों से बचें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.