A description of my image rashtriya news मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन-पूर्व मंत्री अर्चना दीदी - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन-पूर्व मंत्री अर्चना दीदी

बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101)मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के ‘‘सेवा, समर्पण और जनकल्याण‘‘ के 100 दिन पूरे होने पर बुरहानपुर जिला भाजपा द्वारा 100 स्थानों पर 100 स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

भाजपा  संगठन द्वारा जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बूथ स्तर तक बताई जा रही है। इसी तारतम्य में ग्राम फोफनार में मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा शाहपुर मंडल द्वारा कोरोना महामारी बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए।


पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो ऐसी दम्भ और अहंकार से चलाई कि चारों तरफ हाहाकार मच गया। प्रदेश को कुछ ही दिनों में तबाह और बर्बाद कर दिया। कर्ज माफी में किसानों को छला और बैंकों को भी मार डाला। 



पैसा जो देना था, वो बैंकों को भी नहीं दिया। सहकारी बैंक तो पहले से ही बेचारे अधमरे थे, उनसे कहा कि 50 प्रतिशत तुम दो। बेचारे पूरे ही मर गए। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ गई है, सब ठीक होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के नेतृत्व में कोरोना से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों ने गेहूं का बम्पर उत्पादन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 1 करोड़ 29 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी कर 25 हजार करोड़ किसानों के खाते में पहुंचाया। गेहूं खरीदी में हमने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया। गरीब, किसान, महिला, युवा सबके कल्याण के लिए काम करना है। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल और लैपटॉप जैसी योजना फिर से शुरू कर दी है। प्रदेश को पुनः विकास के पथ पर ले जाना है।


श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 46.86 लाख हितग्राहियों के खाते में 562.34 करोड रूपए जमा कराए। सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं के खाते में 45 करोड़ रूपए पहुंचाए। पंच परमेश्वर योजना के तहत 1555 करोड की राशि पंचायतों को दी। मनरेगा में 23 लाख से अधिक मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने संबल योजना के तहत 25 लाख हितग्राहियों को 137 करोड की सहायता दी। गरीबों के बिजली बिल आधे कर 97 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 623 करोड़ की राहत दी। जगदीश कपूर ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन में प्रदेश कि गरीब जनता का ध्यान रखते हुए पात्रता पर्ची वाले 25 श्रेणियों में पंजीकृत 1.16 करोड परिवारों को 7.71 मैट्रिक अन राशन उपलब्ध कराया। बिना पात्रता श्रेणी वाले लगभग 2 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन दिया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत औद्योगिक विकास के लिए 12507 हेक्टेयर का भूमि बैंक बनाया। प्रवासी श्रमिक कल्याण आयोग का गठन किया गया। छात्रवृत्ति योजनाओं में 430 करोड़ रूपए जमा हुए और शासकीय विद्यालयों के बच्चों की मध्यान्ह भोजन योजना पर खर्च 347 करोड़ रूपए हुए। प्रदेशभर के अस्पतालों में कोरोना पीडितों का निःशुल्क इलाज किया गया। मध्यप्रदेष में 3 लाख 58 हजार से अधिक आदिवासियों को पट्टे देने का निर्णय लिया। 
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भाजपा सरकार ने श्रम सिद्धी और रोजगार सेतु अभियान प्रारम्भ कर रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया गया। स्व-सहायता समूह की बहनों को सशक्त बनाने का मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने संकल्प लिया है। 700 करोड़ रुपए के पोषण आहार का काम ठेकेदार नहीं, बल्कि बहनें करेंगी। ये 100 दिन सुधार के दिन हैं। मंडी कानून बदल दिया, कृषि मंडिया रहेंगी, लेकिन किसान और व्यापारी में सहमति बने तो वह अनाज घर से ही बेच सकेंगे। किसान को प्रतिस्पर्धी कीमत मिलेगी, किसान को अधिक लाभ मिलेगा। नए उत्साह और उल्लास से भरकर हम आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। स्वदेशी अपनाएंगे। संकल्प लीजिए कि लोकल को बढ़ाएंगे।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यह मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि 15 महीने के लिए प्रदेश में झूठ और छल के आधार पर बनी कमलनाथ सरकार ने श्री शिवराजसिंह जी चौहान के नेतृत्व में बने एक स्वर्णिम मध्यप्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया। यह बात प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दिया है। अभियान के तहत हमने कोशिश की कि मध्यप्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये। प्रवासी मजदूरों की भी हर संभव सहायता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण विष्वनाथ महाजन ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू षिवहरे, जिला पंचायत सदस्य गुलचंद्रसिंह बर्ने, वीरेन्द्र तिवारी, विक्रम चौहान, अनिल महाजन, नबा हुसैन, प्र्रभाकर कोली, मुरलीधर महाजन, विनोद चौधरी, प्रदीप पाटिल, नितीन महाजन, वैभव महाजन, अषोक चौधरी, कैलाष भाई, अरूण जाधव, जयराम राठौर, मुरली पटेल, गंभीर राठौर, शांतिलाल पाटिल, गफ्फार मंसूरी, हेमंत पाटिल, श्रीराम भोई, रमजान तड़वी, विकास चौधरी, सुनिल राउत, जयेष राउत, योगेष चौधरी, विजय अमोदे, जीत राउत, सुनिल सपकाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

दिनांक:- 11 जुलाई 2020
01

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.