rashtriya news आज की विशेष बात--**बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *राहु ग्रह की दशा भी मुख्यतः - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज की विशेष बात--**बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *राहु ग्रह की दशा भी मुख्यतः


🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   0️⃣8️⃣JUNE 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

*आज सोमवार, वणिज विस्टि करण, भद्रा सुबह 8 बजे से , कृष्ण पिंगला संकट चतुर्थी , शुक्ल योग , तिथि कृष्ण तृतीया , पुर्वाशाढा नक्षत्र।*

चंद्रमा धनु राशि में 7 45 शाम तक फिर मकर राशि में । सूर्योदय सुबह 05/29 बजे और सूर्यास्त शाम 07/28 बजे। अभिजित मुहर्त दोपहर 12/01 बजे से 12/57 बजे तक रहेगा।

*आज के योग के अनुसार*  आज के दिन नीचे लिखे गए दोनों मंत्रों की एक-एक माला जाप करें उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप भी एक माला ही करें। 

मन्त्र -- ।।ॐ एम सरस्वत्यै नम: ।। 
 ओम नमः शिवाय

*राहुकाल*
❌आज सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य न करें❌

*आज क्या करे व क्या ना करें* --  आज के दिन आप पुरानी आदत छोड़ना चाहते हैं तो कोशिश करें, मकान का मुहूर्त कर सकते हैं और किसी भी नए व्यवसाय का नामकरण या शुरुआत कर सकते हैं। बिज़नेस प्लानिंग करें। दान करने के लिए समय बहुत उत्तम है। कोर्ट कचहरी  के कार्य करने के लिए दिन उत्तम। पूर्व दिशा में यात्रा नहीं की जा सकती ।  जरूरी हो तो महामृत्युंजय जाप करें। किसी भी प्रकार का हवन करने के लिए दिन शुभ नहीं है।




*भोजन उपाय* - आज के भोजन में हरी सब्जी अवश्य खाएं ।

*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं।

*वस्त्र उपाय* - आज आप आसमानी नीले सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

*वास्तु उपाय* - आज के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर शुभ लाभ लिखें

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *राहु ग्रह की दशा भी मुख्यतः नुकसान नहीं पहुंचाती।*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप किसी भी धार्मिक संस्था में श्रमदान करें। कुछ समय के लिए ध्यान करें । अपनी श्रद्धा के अनुसार गरीब कन्याओं को भोजन करवाएं

स्वप्न विचार-- 
    दान करने का अर्थ है लाभ होना।
*नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाएगी* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    0️⃣8️⃣JUNE 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

मेष- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा | इसके साथ ही आपका मन शांत रहेगा और किसी प्रकार की भागदौड़ नहीं रहेगी | आज के दिन आप कुछ नया करने की प्लानिंग कर सकते हैं और आप के दफ्तर के सदस्य या मित्र आपकी हेल्प भी करेंगे |

वृषभ- आज का दिन आप की राशि का ही चंद्रमा है तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | जिन व्यक्तियों और डिप्रेशन है या मानसिक चिंता है उनका दिन आज बहुत अच्छा रहेगा उनको किसी प्रकार की दवाई की आवश्यकता नहीं रहेगी | व्यापार की दृष्टि से लाभ होगा विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी | आज के दिन आपके  छोटी यात्राओं के योग हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी |

मिथुन- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक सा ही रहेगा | आज आप की भागदौड़ अधिक रहेगी थोड़े बहुत कामों में सफलता मिल जाएगी और थोड़े बहुत कल के लिए पोस्टपोन हो जाएंगे | आज के दिन आप अनजान व्यक्ति पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें | किसी व्यक्ति को पैसे उधार न दें यदि आज के दिन आपने धन दे दिया तो वह कभी वापस नहीं आएगा |

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वाले मित्रों के लिए बहुत-बहुत अच्छा है | आज आपका व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा | पुराने रुके अटके हुए काम भी आज बन सकते हैं | जो व्यक्ति सोने चांदी का काम करते हैं आज वे तीन गरीब कन्याओं को भोजन अवश्य करवा दें

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वाले मित्रों के लिए भी बहुत अच्छा है | यदि आपका कोई सरकारी कार्य है तो आप उससे आज आवश्यक करने की कोशिश करें | यदि आपको कोई एप्लीकेशन लगवानी है या कोई ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो आज के दिन कोशिश करें सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक से अधिक है | सामाजिक यश प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | धन भी मिलेगा |

कन्या- कन्या राशि वाले मित्रों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा | आपके सोची-समझी योजना के अनुसार आपके काम अपने आप बन सकते हैं | आज आपको ज्यादा भागदौड़ करने की आवश्यकता भी नहीं है आपके प्रिय मित्रों से आज मुलाकात होगी और परिवार का सहयोग रहेगा मन शांत रहेगा | जानवरों को कुछ भोजन अवश्य करवाएं।

तुला- आज का दिन तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए कुछ खास है | यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी | विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है परिवार में शांति रहेगी। किसी खास मित्र से आज मुलाकात हो सकती है और आप के दफ्तर के मित्रों से आपको सहयोग रहेगा

वृश्चिक-  आपके लिए आज का दिन ठीक है |  जिस काम को करने के लिए आप काफी दिनों से प्रयास कर रहे हैं उसके होने की उम्मीदें हैं | यदि आप कोई पुरानी बुरी आदत छोड़ना चाहते हैं तो समय उत्तम है विद्यार्थियों के लिए आज सफलता मिलेगी व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठाक ही रहेगा। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें।

धनु- आज का दिन धनु राशि वाले मित्रों के लिए अच्छा है | आज आपका मान सम्मान रहेगा और यश में वृद्धि होगी | आपके खास मेहमान आज आप से मिल सकते हैं और आपकी छोटे-मोटे यात्राओं के उनके साथ योग बने हुए हैं |

मकर- आज आपको कोई शुभ मैसेज मिलने वाला है आपका दिन आज अच्छा है | आगे के किसी मांगलिक कार्य के लिए आपके परिवार में आज चर्चा हो सकती है | परीक्षा में सफलता मिलेगी और परिवार के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपको सहयोग रहेगा | नारायण भविष्यवाणी

कुम्भ- आपका समय आज के दिन ज्यादा अच्छा नहीं है कृपया शांत रहें | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आपको थोड़ा दान करने की आवश्यकता है धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले आज अपने विचार परिवार के किसी सदस्य पर ना थोपे |

मीन- मीन राशि वाले मित्रों के लिए आज का दिन सफलता से भरा हुआ है यानी कि बहुत अच्छा है | किसी खास मित्र से आज मुलाकात हो सकती है और आप के दफ्तर के मित्रों से आपको सहयोग रहेगा विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है

*नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।*

*PAID CONSULTANCY*  2100/- Inr
*शुक्ल परामर्शी*  2100/- भारतीय मुद्रा 
Appointment wtsap +91 7027433333 

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*

*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और शुक्रिया।*

प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं धर्मगुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.