A description of my image rashtriya news कांग्रेस अध्यक्ष ने आंधी से प्रभावित फसलों का किया अवलोकन.......तत्काल मुआवजे के की मांग....... - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कांग्रेस अध्यक्ष ने आंधी से प्रभावित फसलों का किया अवलोकन.......तत्काल मुआवजे के की मांग.......


.
बुरहानपुर 【राजुसिह राठौड 9424525101】गत रात्रि चली आंधी तूफान से बुरहानपुर के कई भागों में केला फसल को भारी नुकसान हुआ,कई क्षेत्रों की तो लगभग 90 प्रतिशत फसल समाप्त ही हो गई,।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी एवं ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन ने लोधीपुरा,बोरगांव के क्षति ग्रस्त खेतो का अवलोकन किया,एवं नुकसान हुई फसल का जायजा लिया।


श्री रघुवंशी ने कहा कि पहले से परेशान किसान को ओर अधिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर प्रदेश की सरकार किसान को किसी भी प्रकार का सहयोग देने को तैयार नही है।
प्रदेश के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी की ऋण माफी योजना पर भी ब्रेक लगाने वाली किसान विरोधी सरकार पता नही क्यों किसानों का दर्द समझने को तैयार ही नही है।


श्री रघुवंशी ने कल हुई किसानों की हानि के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से मांग की है कि वे तत्काल किसानों को मुआवजा प्रदान करे।


उक्त दौरे में श्री रघुवंशी एव महाजन के साथ ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत पाटिल,कृषि उपज मंडी के डायरेक्टर राजेश महाजन, गुलाब भाई साल्वे सहित कई कांग्रेस जन एवं किसान उपस्थित रहे।

*अजय उदासीन*
प्रवक्ता,जिला कांग्रेस कमेटी,बुरहानपुर
*9424526026*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.