rashtriya news आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना,,,,,,, - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना,,,,,,,


🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   3️⃣0️⃣MAY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

*आज शनिवार , विस्टि बव करण, गंडमुला , भद्रा सुबह 7 बजे तक , रवि योग , मासिक दुर्गाष्टमी , हर्षण योग , तिथि शुक्ल अष्टमी, मघा व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र।*
चन्द्रमा सिंह राशी में । अभिजित मुहर्त सुबह 11:59 बजे से 12:55 बजे तक। 

*आज के योग के अनुसार*  आज दशरथ कृत शनि स्त्रोत पाठ अवश्य करें। नीचे दिए गए मंत्र की एक माला जाप करें। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ भी करें। 

   मंत्र -- ।।*ॐ शनिदेवाय नमः*॥

*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा नहीं की जा सकती। दान पुण्य और धार्मिक कार्य करने के लिए दिन शुभ रहेगा किसी भी प्रकार का हवन किया जा सकता है। कृषि उपकरण आज के दिन ना खरीदें । काली गाय को  चारा खिलाना शुभ रहेगा । जाप व योगा , ध्यान के लिए आज का दिन शुभ है । पूजा पाठ के लिए आज का दिन अति शुभ। 



*राहुकाल*
❌आज सुबह 8:45 बजे से 10:45 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें❌

*भोजन उपाय* - आज के दिन आप दही चावल या फिर खिचड़ी भोजन में अवश्य खाएं ।

*दान पुण्य उपाय* - आज के दिन 2 कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं और काली गाय को हरा चारा खिलाएं

*वस्त्र उपाय* -  आज के दिन आप काले भूरे या नीले रंग के वस्त्र धारण करें।

 *वास्तु उपाय* -   आज के दिन सुबह 8:00 बजे अपने मुख्य द्वार पर एक बाल्टी जल थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर रखें। राहु काल समाप्त होने के बाद 11:00 बजे के आसपास किसी गाय को वह जल पिला दें।

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना अति शुभ है।*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज आप गरीब महिलाओं को सूखा राशन बांटे या फिर 2 कन्याओं को भोजन कराएं और अपने परिवार के साथ बैठकर खुद भोजन करें*

स्वप्न विचार-- 
 स्वपन में कोई मृत व्यक्ति कुछ सामान ले तो इसका अर्थ है  व्यापार या आमदनी में नुकसान।

*नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाएगी* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    3️⃣0️⃣MAY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

मेष- आज का आपका दिन ठीक रहेगा । छोटे छोटे काम बनेगे। बड़े काम के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | अपने स्वास्थ्य के प्रति आज सावधान रहने की जरुरत है | भाषा पर भी कंट्रोल रखे |  यात्रा कैंसिल कर दें

वृषभ- आपके लिए आज का दिन शुभ सूचना लेकर आएगा । आपके काम आराम से बना लेंगे | जोश और उत्साह से भी आप भरे रहेगे | निजी लोगो की मदद भी आपके लिए सफलता में साथ रहेगी | नारायण भविष्यवाणी

मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है कार्यो में सफलता मिलेगी आय भी बढ़ेगी और मन भी प्रसन्न रहेगा | घर पर कुछ मेहमान आ सकते है और आपको कुछ उपहार भी मिल सकता है या फिर आज आपके कार्य की प्रशंसा रहेगी | परिवार के साथ दिन बहुत अच्छा बीतेगा |  

कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है निजी हित के कामो को आप प्रर्थिमिता से करे और अगर किसी को धन उधार दिया हो और नहीं आ रहा हो तो आज फिर से मांगे तो जल्दी मिलने की उम्मीद रहेगी | परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य हो सकते है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन  ज्यादा अच्छा नहीं है दिन भी कुछ ऐसा है जो आपको परेशानिया बढा दे | आपका मन कुछ उदास रहने की संभावनाएं हैं और कार्य में मन नहीं लगेगा इसलिए आप गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें |  आज के दिन आप शांत रहें |

कन्या- आपके लिए दिन बहुत शुभ है धन हाथ में रहेगा और लाभ की भी उम्मीद आज बनी है तो शाम तक अच्छा लाभ मिलने का योग है | कार्यो में सफलता और सिद्धि मिलेगी | व्यापारिक  यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी और अनेक छोटे मोटे काम बनते जायेगे |

तुला - आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपकी इच्छा के अनुसार काम करे तो सफलता मिलेगी अपने से निचले स्तर के लोगो का साथ और सहयोग रहेगा | अगर सरकारी सर्विस मै है तो अब परमोशन की जल्दी ही उम्मीद लगा सकते है | कुल मिलाकर दिन ज्यादा अच्छा है

वश्चिक- आपके लिए तो समय अब आगे बढ़ने का है इसलिए अपने काम में जुट जाएं जल्दी ही सफलता मिलने के योग बने है | धार्मिक कार्यो में कुछ धन खर्च हो सकता है और सामूहिक समारोह में भी शामिल हो सकते है | मित्रो से और परिवार से साथ रहेगा  नारायण भविष्यवाणी

धनु - आपके लिए आज का दिन ठीक ठीक ही रहेगा कार्य में सफलता मिलना मुश्किल है ज्यादा मेहनत के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा या कोई बनता काम आपकी अपनी गलती से ही बिगड़ सकता है | मित्रों से या रिश्तेदारों से संभल कर बात करें रिश्तो में बिगाड़ हो सकता है |

मकर- आपके लिए आज का दिन संतोष जनक है आपको आज अपने परिवार में ध्यान देने की जरुरत है | अपने जीवनसाथी की इच्छा और भावना को महत्व दे और जरुरी काम के लिए सलाह भी ले | आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी और निकटता भी मिलेगी |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन हरेक काम में कुछ न कुछ परेशानिया बढ़ेगी और फिर उसका समाधान भी निकल जायेगा | समय पर किसी की मदद नहीं मिलने से निराशा हो सकती है | आज के दिन आप हल्के थकावट महसूस करेंगे और शांत रहने का मन करेगा |

मीन- आपके लिए आज का दिन अति शुभ दिन है जल्दी ही आज कोई शुभ समाचार आपको मिलने की उम्मीद है खुशिया बढ़ेगी और खुशियों से भरा दिन है | संतान के सम्बन्ध में कोई शुभ समाचार मिलेगा | आर्थिक स्थति भी अच्छी बनी रहेगी |

*नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।*

*PAID CONSULTANCY*  2100/- Inr
*शुक्ल परामर्शी*  2100/- भारतीय मुद्रा 
Appointment wtsap +91 7027433333 

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*

*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और शुक्रिया।*

प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं ध्यान गुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.