rashtriya news आज की विशेष बात--**बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *एकादशी के दिन गाय को चारा खिलाना शुभ रहता है। इससे पाप कष्ट दूर होते हैं और - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज की विशेष बात--**बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *एकादशी के दिन गाय को चारा खिलाना शुभ रहता है। इससे पाप कष्ट दूर होते हैं और



🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   1️⃣8️⃣MAY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

*आज सोमवार , पंचक , बालव कौलव करण , प्रीति योग , ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अपरा एकादशी तिथि , उत्तराभाद्रपद नक्षत्र।*
चंद्रमा मीन राशि मे।

*आज के योग के अनुसार*  आज के दिन ओम नमः शिवाय का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।  शाम के समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय और गायत्री मंत्र का जाप करें

मन्त्र ।। ओम भूर्भुव स्व तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदयात्।।

*राहुकाल*
❌आज सुबह 7:15 से 9:15 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें❌ 

*आज क्या करे व क्या ना करें* --  आज के दिन रास्ते में रुक कर किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें ।  पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ नहीं है। शादी समारोह में जाने के लिए दिन उत्तम है। धार्मिक काम करें। आज का दिन किसी से पैसे चुकाने का दिन भी बहुत शुभ है। वस्त्र आदि की खरीदारी आज हो सकती है। आज के दिन महिलाएं सिर ना धोएं। बाल व नाखून नहीं काटें। जुआ ना खेलें। चावल ना खाएं।

*भोजन उपाय* - आज के भोजन में कोई भी दाल या फली अवश्य खाएं । आज के दिन चावल ना खाएं।

*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन किसी भी गरीब व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं। चावल का दान करना शुभ रहेगा

*वस्त्र उपाय* - आज सफेद क्रीम नीले या आसमानी रंग के वस्त्र धारण करें।

*वास्तु उपाय* - आज घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने घर में एक कपूर अवश्य जला दें।

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *एकादशी के दिन गाय को चारा खिलाना शुभ रहता है। इससे पाप कष्ट दूर होते हैं और एकादशी का व्रत करना भी शुभ है*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन अपनी माता को वस्त्र अवश्य भेंट करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

स्वप्न विचार-- 
    
*जानवरों की लड़ाई देखना इसका अर्थ है घर में भी कलह हो सकती है।

*नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाएगी* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    1️⃣8️⃣MAY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣ 

मेष- आपके लिए आज का दिन ठीक है सारे दिन की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा और आज मित्रो का भी अच्छा सहयोग रहेगा | परिवार में खुशियों का माहोल रहेगा | नए काम की शुरुवात हो जाएगी | भाई बहनों में अच्छा तालमेल रहेगा और मुलाकात होगी |

वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा है और सफलता देने वाला दिन है आज आप किसी नयी- कार्य योजना को अगर शुरू करना चाहते है तो अपने परिवार के साथ बैठकर चर्चा करे और अपने कार्य पर अमल शुरू कर सकते है | आज धनदायक दिन है | नारायण भविष्यवाणी

मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और धनदायक दिन भी है इसलिए आप कोई भी शुभकाम की शुरुवात कर सकते है बिना वजह की यात्रा आज के दिन कैंसिल कर दें | यात्रा का भी शुभ परिणाम आएगा | आज के दिन कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट ना करें

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक ठीक ही है अशुभ स्थान का चंद्रमा सब योजनाओं को सफल होने दे इसमें शंका रहेगी और कोई अज्ञात भय भी मन में बना रहेगा | आज का दिन आप किसी को कडवे शब्द न बोले और किसी को उधार भी नहीं दे तो अच्छा रहेगा |

सिंह- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है शुभ भी है आराम से काम बना लेंगे और आज तो आपका कोई छोटा मौटा नया काम भी अपने आप ही शुरू हो जाने वाला है या कोई अच्छा काम मिल जायगा जिसमे लाभ मिलेगा | परिवार का साथ रहेगा |

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर किसी नए काम की शुरुवात करना चाहते है तो इसके लिए पहले योजना पर काम शुरू कर सकते है | आपका अच्छे और बड़े लोगो से सम्पर्क बनेगा काम आगे बढेगा और सरकारी सहयोग भी प्राप्त होगा | नारायण भविष्यवाणी

तुला-आपके लिए आज का दिन अच्छा है पुराने रुके अटके काम शुरू करो जल्दी ही पुरे हो जायेगे और आज आप थोड़ी से मेहनत से पुरानी हानि की भी भरपाई कर लेगे | भाग्य साथ दे रहा है काम बना लेगे |

वृश्चिक- आपके लीये अभी समय ठीक ठीक हैै इसलिए आज दो के चार चक्कर में न पड़े नहीं तो हानि ही होगी | शत्रु से सावधान रहे और अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे | पेट या पाँव में पीड़ा हो सकती है | ध्यान दें व ध्यान करें । चिंता भी अधिक रहेगी | नारायण भविष्यवाणी

धनु-  आज का दिन आपके लिए अच्छा है नए सम्बन्ध जुडेगे और सगाई विवाह की तैयारी भी कर सकते है | अगर विवाहित है तो आज आपस में खूब प्यार बढेगा और जीवनसाथी का समर्पण भी रहेगा | आवश्यक धन की व्यवस्था भी कर लेंगे | 

मकर- आपके लिए आज का दिन कोई विशेष उप्लाब्धिदायक नहीं है अगर मेहनत पूरी करे और सोच समझकर करेगे तो जरुर सफलता आपको मिल ही जाएगी लेकिन आज के दिन आप अपने दोस्तों से थोड़ा दूर ही रहें व ज्यादा समय परिवार में बताएं |

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और शुभदिन है जो भी काम करोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | कोई शुभ सन्देश भी आपको प्राप्त होगा | संतान से आपको लाभ मिलेगा या संतान सुख मिलेगा | धन की प्राप्ति के योग है | नारायण भविष्यवाणी

मीन- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है  जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गले की फांस बन सकता है किसी को कडवे शब्द न कहे | महत्वपूर्ण निर्णय को कल तक के लिए टाल दे | आज किसी के बिच बचाव में न पड़े और गवाही आदि भी न दे | शांत रहे |

*नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।*

*PAID CONSULTANCY*  2100/- Inr
*शुक्ल परामर्शी*  2100/- भारतीय मुद्रा 
Appointment wtsap +91 7027433333 

*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और शुक्रिया।*

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*

प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं ध्यान गुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.