rashtriya news कोरोना के निवारण के साथ देश मे आये माह संकट के समाधान हेतु 80 देशों सहित देश भर में दस लाख घरों में होगा गायत्री महायज्ञ। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

कोरोना के निवारण के साथ देश मे आये माह संकट के समाधान हेतु 80 देशों सहित देश भर में दस लाख घरों में होगा गायत्री महायज्ञ।


बुरहानपुर (राजुसिह राठौड 9424525101)कोरोना के निवारण के साथ देश मे आये माह संकट के समाधान हेतु 80 देशों सहित देश भर में दस लाख घरों में होगा गायत्री महायज्ञ।
*यज्ञ में  जीवाणुनाश क मंत्र का उच्चारण कर डालेंगे आहुतियां।

*यज्ञ से एक माह तक के लिए सैनिटाइज्ड हो जाता है घर का वातावरण

देशभर में एक साथ एक ही समय में घरों में होंगे गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के साधना आंदोलन के अंतर्गत दिनांक 31 मई को गायत्री जयंती के एक दिवस पूर्व संपूर्ण देश 80 देशों में 1000000 घरों में ग्रह ग्रह गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जाएगा इस महायज्ञ के माध्यम से देश में आए कोरोना वायरस के आफत संकट के निवारण के लिए विशेष मंत्रों की औषधि युक्त हवन सामग्री से आहुति अभी समर्पित की जाएगी आध्यात्मिक प्रयोग को संपन्न करने के लिए आधुनिक साधनों का उपयोग किया जा रहा है जिसमें ऑनलाइन यज्ञ , मोबाइल पंडित आदि के माध्यम से परिवार अपने अपने घरों पर प्रातः 9:00 से 12:00 के बीच गायत्री महायज्ञ संपन्न करेंगे गायत्री परिवार के बसंत मोंढे ने बताया की वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा ये पाया गया है कि जिस गर में औषधीय हवन सामग्री व गाय के घी से विशेष वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियों के साथ यज्ञ होता है उस घर के सारे हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाते हैं और घर का सारा वातावरण एक माह के लिए सैनिटाइज्ड हो जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो यज्ञ से वातावरण में ऋणआयनों की संख्या बढ़ जाती है जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिस घर में यज्ञ होता है वहां पर शारीरिक व मानसिक लाभ यज्ञकर्ता को मिलता है यज्ञ के धुएं से ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है। जिस भाव से यज्ञ में आहुति दी जाती है उस भाव का फल अग्नि देवता कई हजार गुना करके देते हैं यज्ञ के द्वारा सूक्ष्म जगत का परिशोधन होता है।
गायत्री परिवार के राजेन्द्र शाह ने बताया कि इस महायज्ञ में कोरोना की महामारी के निवारण के लिए औषधीय सामग्री का अनूठा यज्ञ भी होगा। इसमें कोराेना जैसे जीवाणुओं के नाश के लिए जीवाणुनाशक मंत्र का तीन बार उच्चारण कर आहुतियां डाली जाएगी। 


31 मई को यह यज्ञ देश में करीब दस लाख घरों में तथा बुरहानपुर जिले में एक हजार घरों में एक साथ एक ही समय पर होगा। इसे गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान नाम दिया
गया है।  इस यज्ञ का उद्देश्य पर्यावरण में फैले कोरोना व अन्य विषैले जीवाणुओं का नाश कर मानव काे निरोगी बनाते हुए विश्व कल्याण करना है। इस यज्ञ में विविध औषधीयों से युक्त विशेष सामग्री डाली जाएगी जिसके धुएं से हवा में फैले जीवाणुओं का नाश होगा वहीं घर का वातावरण शुद्ध होगा। 
बुरहानपुर जिले में इस यज्ञ के निमित्त दिनांक 18 से 31 मई तक गायत्री परिवार द्वारा 250 घरों में नियमित 12 घंटे की गायत्री मंत्र की अखंड सामूहिक साधना चल रही है जिसकी पूर्णाहुति 31 को की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.