एस डी एम, तहसीलदार ने देर रात देढ़तलाई के ताप्ती घाट में अवैध खनन करते पकड़े 2 ट्रेक्टर ट्रॉली
दीपक मेटकर बुरहानपुर
(9826538351) सूर्य पुत्री मां ताप्ती नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नही ले रहा है।आये दिन शिकायते होने के बावजूद भी रेत माफिया बिना किसी डर के दिन रात रेत निकलने में लगे रहते हैं।जिसकी प्रमुख वजह बड़े नेताओं तक पहुंच ओर अधिकारियों से साथ गांठ होना बताई जा रही है।
4 से 5 दिन पूर्व ही रामाखेड़ा घाट से ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्र के पटवारी श्री गणेश उइके ने अवैध रेत से भरे 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर कार्यवाही की थी।वही आज SDM विशा वाधवानी तथा तहसीलदार सुखराम गोलकर के नेतृत्व में टीम ने देढ़तलाई घाट से रात 10 बजे अवैध खनन करते दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त की ।ज्ञात हो कि SDM तहसीलदार ने खुद मौके पर पहुच कर पंच नामा बनाया ।दोनों ट्रेक्टर देढ़तलाई के बताए जा रहे है।प्रत्येक्ष दर्शियों के अनुसार 4 ट्रेक्टर थे परन्तु 2 ट्रेक्टर मौके से भाग खड़े हुए। एवम दो ट्रेक्टर के ड्राइवर मजदूर मौका मिलते ही ट्रेक्टर छोड़ भाग गए।इस तरह 4 ट्रेक्टरों में कुल लगभग 30 मजदूर थे जो कि अवैध खनन के साथ लॉक डाउन का भी उलंघन है। इस बड़ी कार्यवाही से रेत माफियाओ में हड़कंप मचा हुवा है।राष्ट्रीय न्यूज़ ने कुछ दिन पहले भी अवैध खनन की खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी।फिलहाल जो ट्रेक्टर पकड़ाए वो कांग्रेस के किसी बड़े नेता के बताए जा रहे हैं जो कि ट्रेक्टर क्रमांक mp 68 A 3457 तथा mp 68 A 3799 है।इस कार्यवाही में SDM विशा वाधवानी, तहसीलदार सुखराम गोलकर तथा देड़तलाई चौकी प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे आदि मौजिद थे फिलहाल दोनों ट्रेक्टरों को देढ़तलाई चौकी लाया गया गया
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं