A description of my image rashtriya news कलेक्टर ने जिले मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पते लोकहित मे सार्वजनिक करने का फेसला लिया, समाज सेवी उमेश जंगाले ने कलेक्टर का माना आभार, 2 दिन पुर्व ही मुख्यमंत्री से पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पते सार्वजनिक करने की मांग की थी।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कलेक्टर ने जिले मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पते लोकहित मे सार्वजनिक करने का फेसला लिया, समाज सेवी उमेश जंगाले ने कलेक्टर का माना आभार, 2 दिन पुर्व ही मुख्यमंत्री से पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पते सार्वजनिक करने की मांग की थी।*

बुरहानपुर (राजुसिह राठौड 9424525101) नवागत कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले मे पाए जाने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पते लोक हित मे सार्वजनिक करने का फेसला लिया है। उक्त फ़ेसले पर समाज सेवी उमेश जंगाले ने हर्ष व्यक्त कर कलेक्टर का आभार मानते हुए कहा की यह फेसला सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। बता दे की कोरोना पॉजिटिव मरीजो के आंकड़े बड़ते देख श्री जंगाले ने 2 मई को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कोरोना पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पतो को सार्वजनिक करने की मांग की थी। उनका मानना है की नाम सार्वजनिक होने से जो लोग जाने अंजाने मे कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क मे रह चुके उन्हे नाम एवं पतो की जानकारी आसानी से मिल जायेंगी जिससे वह स्वयं ही आगे आकर अपनी जांच करवा सकेंगे और उन्हें तुरंत क्वारंटीन में भेज कर इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।


 क्युकि नाम एवं पता गोपनीय रखने से कई लोगो को यह नही पता चल रहा था की आखिर मरीज है कोन? कहा रहता है? ऐसे मरीज जो कोरोना पॉजिटिव है उनके नाम एवं पते समाचार पत्रो, न्यूज़ चैनलों एवं सोशल मिडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर जनता के समक्ष रखना अच्छी बात है। इस बीमारी को फैलने से रोकना ही बड़ी चुनौती है एक भी व्यक्ति छूट गया तो पूरे समाज के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होने कहा की पॉजिटिव मरीजो के नाम एवं पते सार्वजनिक होने से प्रशासन को अब ज्यादा जद्दोजहद नहीं करना पड़ेगा जो लोग पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए है वह स्वयं ही सामने आ जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.