rashtriya news जिला कलेक्टर प्रवीणसिह 1 जून 2020 से हम शहरवासियों की मांग पर उन्हें कुछ रियायतें देना चाहते हैं लेकिन यह रियायतें, कितने समय तक व्यवस्थित रहेगी यह जनता के* - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

जिला कलेक्टर प्रवीणसिह 1 जून 2020 से हम शहरवासियों की मांग पर उन्हें कुछ रियायतें देना चाहते हैं लेकिन यह रियायतें, कितने समय तक व्यवस्थित रहेगी यह जनता के*


बुरहानपुर (राजुसिह राठौड 94245250101)जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों को दिया संदेश......
बात करते समय मास्क जरूर पहने


 जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने समस्त शहरवासियों को संदेश में कहा है कि पूरे शहर में कर्फ्यू हटा लिया गया है। लॉक डाउन लगा हुआ है, जारी रहेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 5 से अधिक लोगो का इकठ्ठा होना प्रतिबंधित किया गया है। जिला प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ कड़ी मेहनत के साथ  एवं आप सभी के सहयोग से कोरोना को हराने में तत्पर है। प्रशासन द्वारा लोगों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु समय-समय पर पास जारी किए गए हैं ताकि सभी को होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा सकते हैं ।परंतु कई  बार जिला प्रशासन द्वारा  लॉक डाउन का पालन कराने के लिए सख्ती बरती गई है ।
      कल 1 जून 2020 है, और हम शहरवासियों की मांग पर उन्हें  कुछ रियायतें देना चाहते हैं लेकिन यह रियायतें, कितने समय तक व्यवस्थित रहेगी यह जनता के हाथों में हैं। शहर की जनता जितना सोशल डिस्टेंस का पालन करेगी ,घर से अनावश्यक नहीं निकलेगी ,घर से निकलते समय मास्क लगाकर निकलेगी। भीड इकट्ठा नहीं करेगी, तो जिला प्रशासन को जनता को यह रियायत देने में कोई आपत्ति नहीं है।
        बुरहानपुर शहर पहले की तरह मेहकता  रहेगा । दी गई रियायतों का दुरुपयोग नहीं किया जाए। काम हो तो ही घर से बाहर निकले, यदि कोई काम नहीं है तो घर पर ही रहे क्योंकि यह स्पष्ट है कि कोरोना वायरस स्वयं चल कर आपके घर नही आता है, आप खुद  सामाजिक दूरी को दरकिनार करते हुए जब बिना मास्क लगाए बाहर निकलते है तो कोरोना वायरस को अपने घर पर लाते है।
मैं पुनः सभी नगरवासियों से अपील करता हूं कि बात करते समय मास्क जरूर पहने , क्योंकि बिना मास्क  के एक दूसरे से  बात करने पर ही कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर फैलता है इसलिए छोटी छोटी बातें हैं इन्हें अपने जीवन की आदतों में डालें तभी बुरहानपुर शहर कोरोना से लड़ने में सक्षम हो पाएगा। आप सभी के सहयोग की अपेक्षा करता हूं।
बाज़ार खोलने के लिए अभी हम लोग शीघ्र ही व्यवस्था बना रहे है।
आगामी आदेश तक बाज़ार बन्द रहेंगे।
चरणबद्ध तरीक़े से धीरे धीरे सारी व्यवस्था खोली जाएगी।
संयम बनाये रखे
प्रशासन का सहयोग करे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.