A description of my image rashtriya news मुख्य मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आदेश पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलेंगे एक-एक हजार रूपये- - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मुख्य मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आदेश पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलेंगे एक-एक हजार रूपये-


पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मिलेंगे एक-एक हजार रूपये-आदेश जारी
श्रम विभाग द्वारा 83 करोड रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत


प्रदेश के 8 लाख 31 हजार से अधिक निर्माण एवं अन्य श्रमिक होंगे लाभान्वित
बुरहानपुर 27 मार्च, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत भवन निर्माण एवं अन्य पंजीकृत श्रमिकों को एक-एक हजार रूपये की राशि उनके खाते में जमा करायी जायेगी। 

इसके लिये 83 करोड रूपये से अधिक स्वीकृत किये गये हैं।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
प्रदेश के श्रमाअयुक्त श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इस राशि से प्रदेश के 8 लाख 31 हजार से अधिक पंजीकृत भवन निर्माण एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक लाभान्वित होंगे। 

इनके खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि जमा करायी जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.