होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए देड़तलाई पुलिस ने चौकी में बैठक का आयोजन किया
बुरहानपुर {आंनद राठौर} होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए देड़तलाई पुलिस ने चौकी में बैठक का आयोजन किया बैठक मे देड़तलाई के ग्रमीणों सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे बैठक में। चौकी प्रभारी शशिकांत गौतम एव चेतराम निकुम ने उपस्थित सभी ग्रामीणों से होली का पर्व को शांति से मनाने का आग्रह किया। इस पर ग्रामीणों ने भी त्यौहार को आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए सौहार्द वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया। चौकी प्रभारी ने कहा होली पर्व को सभी उत्साह के साथ मनाए रंग लगाने के नाम पर किसी व्यक्ति विशेष से विवाद ना करें। युवतियों महिलाओं का सम्मान करें उन्हें जबरन रंग लगाने के बहाने छेड़खानी ना करें शराब पीकर हुड़दंग ना करें शांति व्यवस्था बनाए रखें। केमिकल वाले रंगों को उपयोग करने से बचें इससे त्वचा खराब होती है। देसी रंगों का ही उपयोग करें क्षेत्र में पानी की समस्या दिन पर दिन बढ़ रही हैं। व्यर्थ पानी नहीं बहाए होली से पंचमी तक पूरे क्षेत्र में पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई भी शख्स शराब पीकर शांति भंग करते पाया, हाईवे पर राहगीरों को रोककर रुपए मांगे या अन्य किसी प्रकार का कोई भी कृत्य किया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी डीजे साउंड प्रतिबंधित है बिना परमिशन के कहीं भी ज्यादा आवाज में कोई साउंड नहीं चलाएगा। ऐसा करने पर तत्काल पुलिस को सूचना करें उन पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान गांव के वरिष्ठ एवं युवाओं ने चौकी प्रभारी से समस्याएं बताई प्रभारी ने भी समस्याएं निपटाने की बात कही ग्रामीणों ने। बताया कि देड़तलाई में कभी भी किसी भी त्यौहार पर विवाद की स्थिति नहीं बनी। सभी समाज वर्ग के लोग शांतिपूर्ण ढंग से मिलकर त्यौहार मनाते हैं त्यौहार के साथ धार बेल्थड़ में मेले का भी आयोजन है। क्षेत्र में कई प्रकार की शराब की अवैध बिक्री होती है। युवा नशे में वाहन चलाते हैं नशे में खुद अपनी जान गवा दे हैं। साथ ही उनके नशे का खामियाजा दूसरों को भी भुगतना पड़ता है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए एवं अवैध शराब बिक्री पर भी रोक लगाई जाए इस पर चौकी प्रभारी ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया बैठक में गांव के सरपंच गंगाराम मार्को, किशोर फालतू, नंदकिशोर मालवीय, रफीक मेमन, कलीम सिगड़, गोकुल राठौर, सानील वर्मा सहित ग्राम बालापाट, चौखंडा, पिपरी, दाहिंदा, शेखपुरा, साजनी, परेठा, अमूल्या से लगभग 50 से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं