A description of my image rashtriya news *आम आदमी पार्टी लड़ेगी पंचायत एवं नगर निगम चुनाव - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

*आम आदमी पार्टी लड़ेगी पंचायत एवं नगर निगम चुनाव

बुरहानपुर {राजुसिह राठौड9424525101} दिल्ली चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित होकर आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगर निगम चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
आज आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हरिरपुरा मैं रखी गई थी जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर बी.पी. मिश्रा, अधिवक्ता भजनलाल अग्रवाल, संजय शर्मा, हिदायतुल्ला खान, भीम सिंह दरबार उपस्थित हुए।


यूथ विंग जिला संयोजक अब्दुल वसीम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी से मिले निर्देशानुसार आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी 
पार्टी के खंडवा लोकसभा प्रभारी रियाज फारूक खोकर ने कहा दिल्ली में विकास के  मुद्दे पर जो ऐतिहासिक जीत मिली है उसी उद्देश्य को लेकर बुरहानपुर में भी पार्टी कार्य करेंगी एवं आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी 
इस अवसर पर गनी मोहम्मद सुरेश चौकसे जी वसंत पाटिल शरीफ शालीमार मोहम्मद सिद्दीक हेमंत सावलानी मुल्ला शब्बीर हुसैन इरफान खान एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.