rashtriya news आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण-- जल देवता के समीप बैठकर ध्यान किया जाए तो ज्यादा फल मिलता है। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण-- जल देवता के समीप बैठकर ध्यान किया जाए तो ज्यादा फल मिलता है।


🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   1️⃣7️⃣FEBRUARY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣

*आज सोमवार , गंड मुला , गर वणिज करण, व्याघात योग , तिथि कृष्ण नवमी , ज्येष्ठा नक्षत्र।* 
नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाती है* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

चंद्रमा वृश्चिक राशी में रहेगा | सूर्योदय सुबह 07 08 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 06 20 बजे होगा। 

*आज के योग के अनुसार*  आज के दिन रुद्र गायत्री मंत्र का जप करे । केवल 54 बार ।  इसके बाद नीचे दिया गया दूसरा मंत्र का जाप भी 27 बार करें। 

   मंत्र --   ।। ॐ  तत्पुरुषाय  विद्महे  महादेवाय   धीमहि  तन्नो  रूद्र:  प्रचोदयात ।। 

     ।। ॐ नमः शिवाय ।।

*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज का दिन वाहन खरीदने के लिए शुभ है। शुभ कार्य किया जा सकता है। हवन जप व ध्यान किया जा सकता है। कृषि संबंधी औजार व वाहन संबंधी औजार भी खरीदे जा सकते हैं। गेहूं या अन्य अनाज दान करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। पूर्व दिशा में यात्रा करनी हो तो गायत्री मंत्र का जाप करें।

*राहुकाल*
❌आज सुबह 08 30 से 10 00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य न करें ❌ 

*भोजन उपाय* - आज के भोजन में हरी सब्जी व हरे फल का सेवन करें। 

*दान पुण्य उपाय* - आज के दिन गेहूं चावल दाल या चना का दान करें

*वस्त्र उपाय* - आज के दिन आप नीले , सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें।

*वास्तु उपाय* - आज आप अपने घर में कपूर जलाएं या रूद्र गायत्री जाप अवश्य करें


*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *जल देवता के समीप बैठकर ध्यान किया जाए तो ज्यादा फल मिलता है।*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज के दिन आप धार्मिक संस्था में श्रमदान करें व जानवरों को भोजन खिलाएं ।

स्वप्न विचार-- 
   शादी देखना- लाभ होना और प्रेम होना ।

ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं ध्यान गुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316* 

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    1️⃣7️⃣FEBRUARY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣

मेष 
 नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मेष राशि वालों की इनकम में आज इंप्रूवमेंट रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। कुछ रुकी हुई रकम प्राप्ति होने के योग हैं। यात्रा सफल रहेगी। चिंता में कमी रहेगी।  परिवार में शांति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग में भी लाभ रहेगा।

वृष
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।

कर्क
यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

सिंह
नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा।

कन्या
डूबी हुई रकम प्राप्ति होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। व्यापार- व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

तुला
कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। काम में मन लगेगा।

वृश्चिक
नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपको कीमती वस्तु मिल सकती हैं। चंद्रमा आपकी राशि में है इसलिए मन शांत रहेगा । पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

धनु
 लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

मकर
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। वातावरण सुखद रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ
भूमि व भवन संबंधी क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। 

मीन
शैक्षणिक व धार्मिक के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*

*हमारी हर एक पोस्ट पढ़ने के लिए और शेयर करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और शुक्रिया।*

ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:  
*एस्ट्रोगुरु डाॅ नारायण आचार्य*
*वैदिक ज्योतिष, वास्तु, अकं विज्ञान* 
*एवं ध्यानगुरु*
  ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.