rashtriya news पंच तत्वों के शोधन का वैज्ञानिक आधार है - यज्ञ* - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

पंच तत्वों के शोधन का वैज्ञानिक आधार है - यज्ञ*



 खकनार =(उमेश मावस्कर) पंच तत्वों के शोधन का वैज्ञानिक आधार है -  यज्ञ* 
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में  ग्राम खकनार शांति नगर में  चार दिवसीय  24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन प्रातःगायत्री महायज्ञ का महत्व बताते हुए  शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे यज्ञाचार्य श्री सूरतसिंह अमृते ने कहा कि यज्ञ पंच तत्वों के शोधन का वैज्ञानिक आधार है प्रकृति व व्यक्ति में व्याप्त पंचतत्व यज्ञ से शोधित व पुष्ट होते हैं बिगड़ते पर्यावरण को ठीक करने में यज्ञ एक कारगर उपाय है गौ घृत व 24 प्रकार की जड़ी बूटियों को जब मंत्रों द्वारा श्रेष्ठ भावनाओं के साथ यज्ञ अग्नि में समर्पित किया जाता है तो न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है ,




वही यज्ञ करता को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्राप्त होता  है। श्री अमृते ने कहा कि शास्त्रों में यज्ञ की तीन प्रेरणा दान, देव पूजन व संगतिकरण बताया गया है दान से यज्ञ करता में परमार्थ का गुण जागृत होता है देव पूजन द्वारा मनुष्य में  देवत्व की ओर झुकाव होता है तथा संगतिकरण अर्थात परमात्मा की श्रेष्ठताओ से साझेदारी का भाव जागृत होता है।

 यज्ञाचार्य श्री गणेश चंदवाषि ने कहा कि यज्ञ का अर्थ त्याग, बलिदान, शुभ कर्म है सुगंधित व पौष्टिक द्रव्य को अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ द्वारा वितरित किया जाता है वायु शोधन से सबको आरोग्य वर्धक सांस लेने का अवसर मिलता है हवन हुए पदार्थ वायु भूत होकर प्राणी मात्र को प्राप्त होते हैं और उसके स्वास्थ्यवर्धक व रोग निवारण में सहायक होते हैं।यज्ञ के दौरान उच्चारित वेद मंत्रों की शब्द ध्वनि आकाश में व्याप्त होकर लोगों के अंतःकरण को सात्विक व शुद्ध बनाती है शास्त्रों में यज्ञ को सबसे श्रेष्ठ कर्म बताया गया है। 


यज्ञ की पूर्णाहुति में एक बुराई छोड़ने ओर एक अच्छाई को जीवन भर अपनाने का संकल्प दिलाया आज प्रधान जोड़े के रूप में विधायक श्रीमती सुमित्रा कस्डेकर ने सहपरिवार यज्ञ में अपने क्षेत्र की खुशहाली की भावना के साथ यज्ञ किया।
दोपहर 2 से 5 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा सम्पन्न हुई।
वसंत मोंडे ने बताया अंतिम दो दिन दिनांक 6 ओर 7 फरवरी को प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक प्रज्ञा पुराण व रक्तदान शिविर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.