A description of my image rashtriya news *शहीद जवानों को विद्यार्थियो ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

*शहीद जवानों को विद्यार्थियो ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*



खकनार {umesh मावस्कर }खकनार ब्लॉक के ग्राम में  आज 14 फरवरी को ग्राम बोदरली में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए शहीद वीर जवानो को याद कर  सरस्वती शिशु मंदिर बोदरली के विद्यार्थी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओ ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर शिशु मंदिर से होकर गाँव के बाजार पेठ गली से होकर मैन चौक बसस्टेशन पर दो मिनट मोन रहकर  

नम आंखों से शहीदों को भावपूर्ण नमन कर श्रद्धांजलि दी गई ,आचार्य जगदेव जी  ने विद्यार्थियो को देश भक्ति गीत सुनाया "ए मेरे वतन के लोगो ....जरा याद उन्हें भी कर लो जो लौट कर घर ना आये"सभी विद्यार्थी भावविभोर होगये ओर संजय राठौड़ ने कहा हमे सबसे बड़ा गर्व है कि हम भारत वासी है हम सबका भी कर्तव्य है कि देश आन बान शान के लिए हम अपना योगदान दे और सर्वे भवन्तु सुखिन की कामना करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए इस दौरान अरुण 



पवार,संजय राठौड़,दिनेश चव्हाण ,राजू राठौड़,भीमराज राठौड़,संदीप आचार्य,रामेश्वर राठौड़ ,राहुल महाजन,अरविंद राठौड़,विनोद चव्हाण ओर सभी गणमान्य उपस्तिथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.