सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय पुलिस विभाग के भृष्ट आचरण वाले अधिकारियों की अनदेखी की वजह से शांति सेवा संस्थान
महोदय....
उदयपुर में भृष्ट प्रसासन की अनदेखी तथा उच्चाधिकारियों की शह पर संचालित उदयपुर राजस्थान के शांति सेवा संस्थान ( नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र / अवैध बन्दीगृह ) तितरडी उदयपुर को बंद करने एवं सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु माननीय जिला कलेक्टर , जिला पुलिस अधीक्षक, जिला सीएमएचओ को अलग अलग मिलकर उन्हें शिकायत पत्र देकर अवैध रूप से चल रहे भृष्ट संस्था को सीज करने तथा सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।
*सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय पुलिस विभाग के भृष्ट आचरण वाले अधिकारियों की अनदेखी की वजह से शांति सेवा संस्थान, तितरडी- उदयपुर द्वारा अवैध नशामुक्ति केन्द्र ( गैर कानूनी बन्दी गृह ) का संचालन किया जा रहा है ।*
इस नशामुक्ति केन्द्र को न राज्य सरकार ने ओर न केंद्र सरकार ने किसी प्रकार की अनुमति दी है और न ही इसने आवश्यक विभागों से लाईसेन्स और अति जरूरी पत्राचार किये है । साथ ही यह भी ज्ञात हुआ है कि इस संस्थान के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदाधिकारी नशामुक्ति केंद्र पर सरकारी नियमानुसार उपचार करने का दावा करते है तथा उनसे अपने निजी बैंक अकाउंट में बड़ी धन राशि जमा करवा रहे है न कि संस्था के अकाउंट में। अभी हाल ही में 28 दिसम्बर को संस्था के इस अवैध नशामुक्ति केंद्र पर उपचार रत एक व्यक्ति की असमय मृत्यु इन की लापरवाही की वजह से हुई है । जबकि वँहा न तो मेडिकल टीम , न एडिक्ट काउंसलर, न मनोचिकित्सक, न केयर टेकर, और न एम्बुलेंस जैसे पर्याप्त संसाधन प्रबंधन ... कुछ भी नही है ।।
महोदय यह भी ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त संस्था के केंद्र पर मेडिकल इथिक्स के विपरीत सेल्फ मेडिकल प्रेक्टिस की जाती है जो गैर कानूनी है तथा बिल्डिंग बायलॉज भी सरकारी नियमों के विपरीत है साथ ही वँहा प्रतिबंधित नशीले पदार्थो ( शराब, बीड़ी, सिगरेट, कोकीन, हीरोइन, अफीम , गांजा, चरस .... आदि ) को स्टॉक कर के उपचाररत भर्ती मरीजों को हेवी डोज में प्रदान किया जाता है। महोदय जी यह भी ज्ञात हुआ है कि वँहा पर भर्ती लोगो के साथ शारीरिक, मानसिक अत्याचार किये जाते है महोदय यह मानवाधिकारों का हनन है पीड़ित इतने डरे और सहमे हुए है ....जिससे अभी करीब 15 लोग केंद्र का दरवाजा तोड़कर भाग गए यह उस संस्था के रिकॉर्ड से देखा जा सकता है।
महोदय इस संस्थान के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने तथा सदा सदा के लिए इस केंद्र को बंद करवाने की कृपा करें ताकि जनता भृमित होकर वँहा ठगी तथा मानवाधिकार हनन की शिकार न हो।।
इस अवैध नशामुक्ति केंद्र के गैर कानूनी और सरकार की बिना अनुमतियों के जो अवैध बन्दीगृह की तरह चलाया जा रहा है इसकी सूचना एवं शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को पहले भी की गई है लेकिन आज दिनांक तक किसी न किसी राजनीतिक दबाव और भृस्टाचार की वजह से इस पर कार्यवाही नही हुई है।
*हमारे राष्ट्रीय कार्यालय के दिशानिर्देशों के पश्चात स्टेट ओर नेशनल टीम के हस्तक्षेप से पीड़ित परिवार ने संस्था के विरुद्ध एक fir भी दर्ज करवाई हुई है लेकिन जांच अधिकारी दबाव में कुछ कार्यवाही नही कर रहे है।।*
भवदीय ( ज्ञापन देने वाले कार्यकर्ताओ के नाम )
समाजिक कार्यकर्ता--
पंकज जैन ( प्रभारी ) , सुनील शर्मा मण्डल कोर्डिनेटर, श्रीमती फतु कंवर, श्रीमती प्रेमदेवी, श्रीमती हिना कौसर, श्रीमती गायत्री भारद्वाज, श्रीमती कमला गुर्जर, जितेंद्र यादव, लोकेश रावल एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता
नेशनल करप्शन कंट्रोल & ह्यूमन वेलफ़ेयर ऑर्गेनाइजेशन उदयपुर राजस्थान।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं