सिरसा में निस्वार्थ संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर , ध्यान गुरु नारायण ने दिए प्रवचन।
सिरसा हरियाणा
निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा दिनांक 9 फरवरी रविवार को चौधरी देवीलाल चिल्ड्रन पार्क ऑटो मार्केट रोड सिरसा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निस्वार्थ संस्थान के प्रधान श्री राम कुमार ढिल्लों, सचिव राजेंद्र ढाका, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा, हंसराज जी बिश्नोई , श्री बाबू लाल दाधीच व सभी मेंबरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस रक्तदान शिविर का श्री आर्यन चौधरी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सिरसा ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। वहां पहुंचे हुए रक्त दाताओं को रक्तदान के बारे में बतलाया। नशामुक्ति का अभियान चलाने बारे में कहा। वह नशे से दूर रहने के आव्हान किया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 103 रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया जो प्रशंसा के पात्र हैं । प्रसिद्ध ध्यानगुरू डॉ नारायण ने रक्तदान के बारे में प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि विज्ञान ने बहुत तरक्की की है लेकिन रक्त को अभी तक लैब में नहीं बनाया जा सका। जाति और धर्म विश्व कितने भी हो लेकिन खून का रंग ईश्वर ने सभी का एक जैसा ही बनाया है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यदि आप रक्तदान करके किसी की जान बचाते हैं तो बहुत बड़ा पुण्य का काम कर रहे हैं। सभी व्यक्तियों को निस्वार्थ सेवा संस्थान में जुड़ना चाहिए। इसके साथ ही निस्वार्थ संस्थान को भी ध्यान गुरु नारायण ने बहुत शुभकामनाएं दी और ऐसे सामाजिक कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं