रोटी बैंक को मिला 11 डिब्बों का तोहफा
रोटी बैंक को मिला 11 डिब्बों का तोहफा:::
---बुरहानपुर :::-- विगत तीन मास से बुरहानपुर मे विजयकुमारसिंह फाउंडेशन के तत्वावधान मे गरीब असहाय बुजुर्ग जो अपना जीवन निर्वहन बड़ी ही मुसीबतो मे व्यतीत कर रहे है। उन बुजुर्ग व्यक्तिओ के लिए रोटी बैंक की स्थापना कर उन सभी को उनके निवास स्थान जाकर उन्हें ताज़ा भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। कई दानदातायो द्वारा हमें सदा सहयोग मिल रहा हैं। उसी कड़ी मे आज कृषि उपज मंडी मे किसान एवम व्यापारी (गीतांशु ट्रेडर्स) श्री संजयजी देवमन चौधरी निवासी शाहपुर ने रोटी बैंक के कार्यो से प्रभावित होकर उन असहाय व्यक्तियों के लिए रोटी बैंक के संस्थापक संजय शिंदे को 11 स्टील के टिफिन(डिब्बे) भेट किये है। रोटी बैंक ने उनका आभार व्यक्त किया । उस अवसर पर नरेन्द्र शिंदे, मोहन भुजबल, अताउल्ला खान, मंडी से योगेश जैन, अलकेश शाह,संजय जैन, मनप्रीत लांबा, शुभम जैन आदि उपस्थित थे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं