A description of my image rashtriya news मृत्युभोज प्रथा बंद कर जरूरतमंदों को कराया भोजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मृत्युभोज प्रथा बंद कर जरूरतमंदों को कराया भोजन

  


बुरहानपुर (राकेश चौकसे)  मृत्युभोज प्रथा बंद कर जरूरतमंदों को कराया भोजन
- चिंचाला के पार्षद अमर यादव  प्रथा बंद कर दिया संदेश
बुरहानपुर। लालबाग चिंचाला वार्ड क्रमांक 48 के पार्षद अमर यादव ने कुप्रथा बंद कराने के लिए पहल की है। उनकी माताजी श्रीमती सुमित्रादेवी के निधन के बाद उन्होंने मृत्यभोज नहीं करवाया, जरूरतमंदों को टिफन देकर भोजन करवाया। बुजूर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 





उन्होंने सभी समाजजन को संदेश दिया कि मृत्युभोज जरूरी नहीं है, जरूरतमंदों की सेवा जरूरी है। सभी को मृत्युभोज की प्रथा बंद करना चाहिए। 
गत दिनों पार्षद अमर यादव की माताजी श्रीमती सुमित्रादेवी का निधन हो गया था। निधन के बाद उन्होंने मृत्युभोजन नहीं करवाने का निर्णय लिया। बुधवार को स्व. विजयकुमारसिंह शिंदे फाउंडेशन के माध्यम से जरूरमंदों को टिफन वितरित किए। विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 90 बुजूर्गों, निर्धन, असहाय लोगों की सेवा की। पार्षद अमर यादव ने अपने हाथों से भोजन करवाया। 






अमर यादव ने बताया मृत्युभोज नहीं करवाकर जरूरतमंदों के पास जाकर ये महसूस किया हमें किस तरह के सेवा कार्य करना चाहिए। आज जो प्रथा हम चला रहे हैं उसके बजाय हम किसी ओर क्षेत्र में सेवा करें तो गरीबों को मदद मिलेगी। ऐसी परंपराएं जिनका अब कोई औचित्य नहीं है, उन्हें बंद करना चाहिए। सभी को इस बारे में विचार करना चाहिए। मेरी माताजी की स्मृति में गरीबों को भोजन करवाकर मन को सुकून मिला है। इस दौरान फाउन्डेशन के संजय शिंदे, छलराम यादव, किशोर यादव, सुनिल श्रीवास, बंशीलाल गुप्ता, श्री संजय, गजेन्द्र महाजन सहित अनेको समाजजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.